बजे घंटे, शंख, शहनाई, घर-घर जन्मे कन्हाई
जागरण संवाददाता, आगरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुवार को शहर में जगह-जगह भव्य आयोजन हुए। रात 12 बजे
जागरण संवाददाता, आगरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुवार को शहर में जगह-जगह भव्य आयोजन हुए। रात 12 बजे जैसे ही बालकृष्ण का जन्म हुआ, घरों और मंदिरों में शंख, घंटे, कीर्तन की ध्वनि गूंजने लगी। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और मंगल गीत गाए। वहीं झांकियों के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, ओलंपिक में पदकधारियों को दिखाया गया, तो आतंकवाद पर भी प्रहार किए गए।
शहर में पूरे दिन बाजारों में रौनक रही। मिंट्टी के लड्डू गोपाल, स्वचालित खिलौने व घरों में ¨हडोला सजाने की सामग्री की बिक्री होती रही। इसके बाद शुरू हुआ घर-घर में ¨हडोला सजाने की सिलसिला। जैसे ही रात का अंधेरा धरती पर छाने लगा, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता गया। रात को 12 बजते ही सभी जगह गूंज उठा-नंद के आनंद भए, जै कन्हैया लाल की। उसके बाद आरती हुई, प्रसाद वितरित किया गया।
नेहरू नगर के राधाकृष्ण मंदिर के बाहर मेला जैसा माहौल रहा। मंदिर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से झिलमिलाता रहा था। फूल बंगला, श्रंगार और छप्पन भोग लगाया गया। वहीं झांकियों के माध्यम से कृष्ण भक्ति की रसधारा बहती रही। कार्यक्रम में मुकेश गर्ग, प्रमोद कुमार सक्सेना, किशोर मित्तल, अखिलेश नारायण अग्रवाल, अनिल गर्ग आदि मौजूद थे। इसी प्रकार विजय नगर कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर, सूर्य नगर के समाधि पार्क सहित सभी मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। नामनेर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया।
श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल, यमुना तट बल्केश्वर पर छप्पन भोग, फूल बंगला सजाया गया। इस अवसर पर श्री खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्त झूम उठे। इस दौरान संजय अग्रवाल, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, पवन कुमार, हेमेंद्र मेहता, कौशल बंसल, भोलानाथ अग्रवाल आदि मौजूद थे।
कावेरी मंदिर, कमला नगर में रजत पालने में लड्डू गोपाल ने भक्तों को दर्शन दिए और श्रद्धालुओं ने बाल कृष्ण को झूला झुलाया। भव्य फूल बंगला सजाया गया था। पंडित प्रमोद शास्त्री, सत्यदेव शास्त्री, राजेश गौतम ने श्रंगार किया। इस दौरान गिरीशचंद्र गुप्ता, अतुल बंसल, विजय कुमार अग्रवाल, राकेश खंडेलवाल, रविंद्र कुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, राकेश मोहन अग्रवाल, संजय तिवारी, मनीष अग्रवाल, विपिन मित्तल, कुमार ललित आदि मौजूद थे।
श्रीकृष्ण गौशाला न्यू शाहगंज रोड पर गोमाता को पंजीरी और फलों का भोग लगाया गया। इस दौरान गिरधारी कोडवानी, सचिन मदान, रमेश बालानी, सुनील कर्मचंदानी, अतुल केसवानी मौजूद थे।
प्राचीन मंदिर श्री मां चामुंडा देवी मेला कमेटी, धाकरान चौराहा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 16वां फूल बंगला सजाया गया। जिसमें 12 फीट का हिम शिवलिंग, फूल बंगला, विद्युत चलित झांकियां सजाई गई। दो दिवसीय समारोह के पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रम में भक्त उमड़ पड़े। इस दौरान निहाल सिंह धाकड़, पदम सिंह धाकड़ आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय श्रीवाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रज्जो बाबू वाल्मीकि, मलखान सिंह यादव मौजूद थे।
बल्केश्वर महादेव मंदिर पर जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कृष्ण-राधा की झांकियां सजाई गई। महंत सुनीलकांत नागर, महंत कपिल नागर, अर्चित पंड्या, अनुभव पंड्या, भोलानाथ अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, उमेश बंसल, संजय अग्रवाल, माया अग्रवाल, रेखा अग्रवाल ने पूजन किया।