Move to Jagran APP

आंधी की तेज रफ्तार, गिरे पेड़ और दीवार

जागरण संवाददाता, आगरा: आंधी कहर ढा रही है। बुधवार रातं तेज रफ्तार आंधी आई तो खूब तबाही मचाई। यही नही

By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 01:47 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 01:47 AM (IST)

जागरण संवाददाता, आगरा: आंधी कहर ढा रही है। बुधवार रातं तेज रफ्तार आंधी आई तो खूब तबाही मचाई। यही नहीं जिले के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। बाह व फतेहपुर सीकरी के कई गांवों में ओले गिरे। आंधी से सर्किट हाउस के रास्ते पर पेड़ गिर पड़ा। जॉय हैरिस स्कूल, कैंट व अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की मोटी शाखाएं और होर्डिग्स रास्तों पर गिर गए।

loksabha election banner

बुधवार सुबह बादल छाए थे और बरसात होती रही। दोपहर को उमस थी। शाम को फिर से बादल छाए और आंधी चलने लगी। इसकी रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा रही। नगला पदी में लोकेश के मकान की दीवार गिरने से सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारुति एस्टेट से लौटते में एक पेड़ अशोक नगर निवासी निक्की कुलश्रेष्ठ की कार पर गिर गया, जिससे उनके चोट आई है।

सीकरी के ग्राम ओलेंडा के मजरा नगला मान सिंह में नरेश के घर की टीन शेड उड़ गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से पत्‍‌नी कल्पना घायल हो गईं। तेज आधी के चलते ग्राम दूरा, नगला देविया, बसेरी काजी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली के पोल उखड़ कर गिर पड़े। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह आंधी व पानी का दौर चलेगा। हर दिन शाम को तेज हवा चलेगी और बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ. पवन सिसौदिया ने बताया कि आगरा में लो प्रेशर एरिया बना है। इसी के चलते आंधी व बारिश का प्रकोप बना हुआ है।

राजस्व टीम ने शुरू किया आकलन

पिछले तीन दिन से आंधी व पानी से हो रहे नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। बुधवार को सभी तहसीलों की टीम ने संबंधित ग्रामों का निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि आंधी से ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

36.6 पर पहुंचा दिन का तापमान

बुधवार को दिन व रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया। दिन का तापमान 36.6 डिग्री से. और रात का 23.7 डिग्री से. रहा।

गुड्स ट्रेन के इंजन का टूटा शीशा

आगरा: आगरा से दिल्ली जा रही गुड्स ट्रेन के इंजन की साइड का शीशा टूट गया। पलवल स्टेशन के समीप हुई इस घटना से आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही, फिर दिल्ली के लिए रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.