जीवन आधार ने मनाया वासंती त्योहार
आगरा: जीवन आधार महिला मंच ने वासंती त्योहार के साथ प्रेम दिवस मनाया। इस दौरान वेलेंटाइन डे का विरोध
आगरा: जीवन आधार महिला मंच ने वासंती त्योहार के साथ प्रेम दिवस मनाया। इस दौरान वेलेंटाइन डे का विरोध करने के बजाए प्रेम को सार्थक दिशा में मोड़ने पर जोर दिया। महिलाओं ने कहा कि पर्यावरण के साथ प्रेम कीजिए और पॉलीथिन का प्रयोग बंद कीजिए।
मंच की गोष्ठी शुक्रवार को सिविल लाइंस में मनाई गई। विषय था, वसंत पंचमी का महत्व तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वेलेंटाइन डे। मुख्य अतिथि दीपिका प्रवीण गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन डे सिर्फ स्त्री-पुरुष के प्रेम का प्रतीक नहीं है। यह संपूर्ण सृष्टि के प्रति अपने प्रेम को प्रकट करने का दिन है। महिलाओं ने गो रक्षा का संकल्प लिया, साथ ही कहा कि वे पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में लांस नायक हनुमंथप्पा को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने कहा कि शहीद के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए 14 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। नीता जेतली, पिंकी जैन, रीता सुरेखा, अनीता पाठक, नीतू, सरिता चौधरी, नीलू, निमिषा, मीनाक्षी, किरण, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।