स्काउट-गाइड ने लगाया टेंट, बनाया खाना
जागरण संवाददाता, आगरा: अलग-अलग टोली, सभी की अलग बोली। किसी टेंट से केरल के अप्पम की खुश्बू आ रही थी
जागरण संवाददाता, आगरा: अलग-अलग टोली, सभी की अलग बोली। किसी टेंट से केरल के अप्पम की खुश्बू आ रही थी तो किसी ने उड़िया का दालमा बनाया था। जलती हुई लकड़ियों पर मोमोज और भेलपुरी बनाकर स्काउट-गाइड ने बताया कि कम संसाधनों में खाना पकाया जाता है। केंद्रीय ¨हदी संस्थान में चल रहे स्काउट-गाइड कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय कैंप में कई प्रतियोगिताएं हुईं। अंतिम दिन 16 टोलियों की टेंट सजाओ प्रतियोगिता तथा कम संसाधनों में खाना पकाओ प्रतियोगिता थी। अध्यापक शिक्षण विभाग की अध्यक्ष प्रो. बीना शर्मा ने दीक्षा दिलाई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मीनाक्षी दुबे ने आयोजन की जानकारी दी। डॉ. ज्योत्सना रघुवंशी, डॉ. सपना गुप्ता, तस्मीना हुसैन, अनिल चौधरी, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
सुबह हुई सरस्वती पूजा
संस्थान के छात्र-छात्राओं ने सुबह मां शारदे की वंदना कर आशीर्वाद लिया। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में सरस्वती मां की पूजा विधि-विधान से की जाती है। विभिन्न राज्यों की परंपरा के अनुसार पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।