शौकी बने पंजाबी सभा के अध्यक्ष
आगरा: पंजाबी सभा, महानगर इकाई की सभा रविवार को पंजाबी सेवा सदन, पचकुइयां पर हुई। जिसमें सर्व प्रकाश
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 01:27 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 01:27 AM (IST)
आगरा: पंजाबी सभा, महानगर इकाई की सभा रविवार को पंजाबी सेवा सदन, पचकुइयां पर हुई। जिसमें सर्व प्रकाश कपूर (शौकी भाई) को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, सतीश अरोड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
श्री कपूर ने बताया कि संस्था द्वारा पंजाबी समाज के उत्थान के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे। समाज की एकता के प्रयास होंगे। युवा वर्ग को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। कार्यकारिणी में महामंत्री राजसेठ कपूर, कार्यकारी महामंत्री भारत भूषण एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुरेश भंबड़ी, महिला पंजाबी सभा की अध्यक्ष रानी सिंह, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल हैं। राजकुमार भसीन, डॉ.कृष्ण गोपाल कपूर, राजेंद्र शर्मा, विजय विज, विनीत खेड़ा को संरक्षक बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें