यमुना किनारे पार्टी के बाद मस्ती में चार युवक डूबे
जागरण संवाददाता,आगरा: यमुना किनारे पार्टी के बाद नदी में मस्ती करने पर चार चचेरे भाई यमुना में डूब ग
जागरण संवाददाता,आगरा: यमुना किनारे पार्टी के बाद नदी में मस्ती करने पर चार चचेरे भाई यमुना में डूब गए। इनमें से तीन को बचा लिया गया। जबकि एक युवक का देर शाम तक तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।
लोहामंडी के बेसन बस्ती निवासी दस चचेरे भाई शाहदरा के पास मौहारे की दरगाह के पास सोमवार को दोपहर बाद दो बजे पार्टी करने गए थे। शाम चार बजे सभी ने पहले खाना बनाकर खाया। फिर सनी, उवेत, आवेश, राजू, पप्पू, राशिद यमुना किनारे बैठकर नहा लिए। उनके नहाने के बाद समीर, सलीम, शाबिर और शैफ नहाए। चारों चचेरे भाई फिर से ट्यूब में हवा भर कर यमुना में कूद गए। एक के बाद एक युवक ट्यूब पर कूदे, सभी डूब गए। दरगाह पर बैठे छोटे और शौकीन ने तीन को निकाल लिया। शैफ गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन सुराग नहीं मिला। सभी युवक फैक्ट्री में काम करने वाले हैं। इसी सप्ताह में वे एक बार और यमुना किनारे इसी तरह पार्टी कर चुके थे। दूसरी बार पार्टी करने पहुंचे थे।