नारी रत्नों में सर्वोपरि थीं अहिल्याबाई
जागरण संवाददाता, आगरा: देवनागरी संस्था द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कवि सम्मेलन व सम
जागरण संवाददाता, आगरा: देवनागरी संस्था द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को हरियाली वाटिका में किया गया। शुभारंभ कवि सोम ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. कुसुम चतुर्वेदी थीं।
अध्यक्षता करते हुए विश्व विद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ.रामअवतार शर्मा ने कहा कि महिलाओं में अहिल्याबाई का श्रद्धेय स्थान है। समारोह में समानांतर संस्था द्वारा डॉ. कुसुम चतुर्वेदी को अहिल्यारत्न, दिल्ली की गीतांजलि अग्रवाल को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान, डॉ.रामअवतार शर्मा को द्रोणाचार्य स्मृति सम्मान, डॉ.रमेश कटारिया को दुष्यंत कुमार स्मृति सम्मान दिया गया। डॉ.राजेंद्र मिलन, सुशील सरित, डॉ.यशोयश, डॉ.त्रिमोहन सरल, अशोक अश्रु ने इन सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि इंजीनियर सुरेंद्र बंसल थे। इसमें रमा वर्मा, श्रुति सिन्हा, डॉ.रुचि चतुर्वेदी, यशोधरा यादव, नेहा माथुर, प्रिया श्रीवास्तव, शशि तनेजा, अनिल अरोरा संघर्ष आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन डॉ.यशोयश ने किया।