यमुना तट पर गूंजा रक्षा संकल्प
जागरण संवाददाता, आगरा: यमुना के पावन तट पर स्थित एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट पर रविवार शाम नदी की रक्षा
जागरण संवाददाता, आगरा: यमुना के पावन तट पर स्थित एत्माद्दौला व्यू प्वॉइंट पर रविवार शाम नदी की रक्षा का संकल्प गूंजा। यमुना प्रहरियों ने सोमवार को मथुरा के दीनदयाल धाम आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यमुना शुद्धीकरण के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की गई। यमुना मैया की आरती धर्मगुरुओं मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी, गुरुद्वारा गुरु का ताल के बाबा हरभन सिंह, फादर सुरेश दयाल और मौलाना उजैर आलम के सान्निध्य में हुई। शहरवासियों ने यमुना को उसके पुराने स्वरूप में लाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ पत्रकार ब्रज खंडेलवाल ने कहा कि यमुना की दशा आज सोचनीय है। उसकी दशा को सुधारे जाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए, जिससे कि नदी अपने पुराने स्वरूप में पहुंच सके। इस अवसर पर बांकेलाल माहेश्वरी, अशोक जैन सीए, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, नंदन श्रोत्रिय, जुगल श्रोत्रिय, पूर्व पार्षद सुनील जैन, आनंद राय, शैलेंद्र सिंह नरवार, पदमिनी अय्यर, ज्योति खंडेलवाल, बंटी ग्रोवर, पारुल शर्मा आदि मौजूद रहे। संयोजन शिशिर भगत का रहा।