मोतियों से चमकेंगे दांत
जागरण संवाददाता, आगरा: आधुनिक तकनीकी से दांत मोतियों जैसे चमकेंगे। रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन,
By Edited By: Published: Mon, 25 May 2015 02:04 AM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 02:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: आधुनिक तकनीकी से दांत मोतियों जैसे चमकेंगे। रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन, आगरा शाखा द्वारा होटल यमुना व्यू में आयोजित कार्यशाला में दंत रोगों पर चर्चा की गई। चंडीगढ़ के डॉ.सुमित राजपाल ने अत्याधुनिक तकनीकी से दांतों को सफेद करने और आकर्षक मुस्कान पर विस्तार से चर्चा की। एक सिटिंग में बिना दर्द के रूट कैनाल थैरेपी के बारे में बताया। सचिव डॉ. विवेक शाह ने बताया कि दंत रोगों के प्रति लोगों में भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर किया जाएगा। अब नई तकनीकी से दंत रोगों का बेहतर इलाज संभव है। इस दौरान डॉ. शिखा शाह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें