Move to Jagran APP

यमुना के घाट पर कोहराम, तीन किशोरों के शव मिले

जागरण संवाददाता, आगरा: जवाहर पुल पर यमुना में डूबे तीन किशोरों के शव मिलने पर कोहराम मच गया। चौबीस घ

By Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 09:19 PM (IST)
यमुना के घाट पर कोहराम, तीन किशोरों के शव मिले

जागरण संवाददाता, आगरा: जवाहर पुल पर यमुना में डूबे तीन किशोरों के शव मिलने पर कोहराम मच गया। चौबीस घंटे तक चले ऑपरेशन में पीएसी के गोताखोरों ने शाम तक तीनों किशोरों के शव निकाल लिए। इस दौरान आक्रोशितलोगों ने दो बार जाम लगाने का प्रयास किया।

loksabha election banner

न्यू आगरा के करबला निवासी मोइन (15) अपने भाई मोइस (14) दोस्त आदिल (14) और सरफराज (12) समेत सात लोग रविवार की दोपहर यमुना में नहाने गए थे। मोइन, सरफराज और आदिल जवाहर पुल के पास नदी से गेंद निकालते समय डूब गए थे। पुलिस ने रात में ही पीएसी के गोताखोर बुलाकर तलाश शुरू कर दी थी।

सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे पहले मोइन का शव मिला। वह पुल के पास ही नदी में बने गहरे गड्ढे में फंस गया था। सवा घंटे बाद सरफराज का शव हाथी घाट पर धोबीघाट के पास मिला। वहां कपड़ा धोने वाले कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं आदिल का शव बरामद नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सुबह साढ़े दस बजे और दोपहर दोपहर में ढाई बजे जाम लगाने का प्रयास किया। परिजनों का कहना था कि गोताखोर स्टीमर होने के बाद भी शव की तलाश आसपास ही कर रहे हैं। शाम लगभग साढ़े पांच बजे जवाहर पुल से दो किलोमीटर दूर गढ़ी चांदनी में मिलने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

करबला में मातम

तीन दोस्तों की मौत के बाद सोमवार को करबला में मातम पसरा रहा। नदी में डूबे आदिल आठवीं और मोइन दसवीं के छात्र थे, जबकि सरफराज स्कूल नहीं जाता था। बस्ती वालों ने बताया तीनों आपस में दोस्त थे और साथ-साथ घूमने जाते थे। रविवार को भी तीनों घर वालों को बिना बताए यमुना में नहाने गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.