किसानों को नहीं मिला हक तो होगा आंदोलन
जागरण संवाददाता, आगरा: किसानों के हक की लड़ाई में गुरुवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उ
जागरण संवाददाता, आगरा: किसानों के हक की लड़ाई में गुरुवार को भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और बर्बाद फसल का सही आंकलन कराने को कहा है। इसके साथ ही ज्ञापन सौंप सदमे से मृत किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।
भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की आधी से ज्यादा फसल नष्ट हो गई है। सदमे में किसान दम तोड़ रहे हैं। भाजपाई नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे। एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। वहीं सरकारी रिपोर्ट में किसानों को नुकसान नहीं होने की बात कही जा रही है। अगर नुकसान का सही आंकलन नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन को मजबूर होगी। वहीं अन्य तहसीलों पर भी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान मोर्चा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, किसान नेता मोहन सिंह चाहर, जिला उपाध्यक्ष हेमा परिहार, ओम प्रकाश चलनी वाले, अशोक लवानिया, उर्मिला प्रकाश, मनोज गुप्ता, जयंती प्रसाद, प्रकाश राजपूत, राधा तौमर, धर्मेंद्र अस्थाना, जीतू चौधरी, सहदेव शर्मा आदि मौजूद थे।