Move to Jagran APP

हम तो खेलेंगे सखि संग होली

आगरा: चाहें करो हंसी-ठिठोली या बोलो मीठी बोली, अन्नपूर्णा की सखियां कहने लगीं, हम तो खेलेंगे होली। अ

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 10:01 PM (IST)
हम तो खेलेंगे सखि संग होली

आगरा: चाहें करो हंसी-ठिठोली या बोलो मीठी बोली, अन्नपूर्णा की सखियां कहने लगीं, हम तो खेलेंगे होली। अन्नपूर्णा समिति का होली मिलन शुक्रवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित उषा अग्रवाल के निवास पर मनाया गया। पंचुएलिटी के गेम में महिलाओं को एक मिनट में सबसे ज्यादा 'होली स्वागतम' लिखना था। इस गेम में युक्ति गर्ग प्रथम रहीं। पासिंग द पास गेम में गुब्बारे के अंदर सभी सदस्यों के नाम की पर्ची रखी थी। गुब्बारा फूटने पर जिसकी पर्ची निकलती जाती, वह आउट होती जाती। ममता डागा इस गेम में प्रथम रहीं। होली पर आधारित तंबोला भी सदस्यों के आकर्षण का केंद्र रहा।

loksabha election banner

फिर चला हास-परिहास का दौर। रमा माहेश्वरी और बीना माहेश्वरी ने सास-बहू नाटिका प्रस्तुत की। नीलम सिंह और माया कलसी ने होली पर आधारित व्यंग्य कविताओं का पाठ किया। सदस्यों द्वारा खेली गई फूलों की होली का विशेष आकर्षण रहा। ढोलक की थाप पर नृत्य कर रही सखियों पर जब फूलों की वर्षा हुई तो मन गदगद हो उठा। संस्थापिका कांता माहेश्वरी, अध्यक्ष रमा माहेश्वरी, सचिव सुधा गर्ग, सुषमा मंगल, माया कलसी, बीना भटेले, सुनीता युक्ति, सीमा गोयल, कल्पना, रेनू, आशा आदि इस दौरान मौजूद थीं।

लायंस खुशबू

आगरा: आप लगती हो गुलाब और चांद की छवि, ऐसी हैं हमारी प्यारी भाभी। आपकी मुस्कुराहट का जमाना दीवाना है, आपके हंसने का सब ढूंढते बहाना हैं। ऐसे ही टाइटल्स के साथ लायंस खुशबू का होली मिलन समारोह मनाया गया। तपन फार्म हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों को सफेद परिधान में उपस्थित होना था। थीम कलरफुल रखी गई थी। थीम के अनुसार कलरफुल दुपंट्टा ओढ़ाकर महिलाओं का स्वागत किया गया। डीजे पर होली के गीतों पर सदस्यों ने देर तक धमाल मचाया। कार्यक्रम का आयोजन हिमानी, नेहा, अंजलि, शिप्रा और आस्था ने किया। रश्मि, पल्लवी, डिम्पी ने महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रीति, नीलू, रचना, शिल्पा, सोनिया, रूपाली, नीतू आदि सदस्य मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.