पारा 4.7, प्रदेश में सबसे ठंडा आगरा
जागरण संवाददाता, आगरा: पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से गुरुवार को ताजनगरी ठिठुर गई। 4.7 डिग
जागरण संवाददाता, आगरा: पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से गुरुवार को ताजनगरी ठिठुर गई। 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को कोहरा परेशान करेगा और रात के तापमान में और कमी आएगी।
इस सप्ताह बारिश के चलते तापमान में तेजी से कमी आई थी, लेकिन पिछले दो दिन से बादलों के डेरा जमाने से तापमान बढ़ रहा था। गुरुवार सुबह भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा, लेकिन दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया। ठंडी हवा ने लोगों को परेशान किया। शाम को गलन और ठिठुरन बढ़ गई। हल्का कोहरा भी पड़ने लगा। इसका असर यह रहा कि न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री से. लुढ़क गया और यह 4.7 डिग्री से. पर पहुंच गया, जो यूपी में सबसे कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली बदलाव हुआ और यह 20 डिग्री से. रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. पवन सिसौदिया का कहना है कि शुक्रवार को कोहरा परेशान करेगा। तापमान में और कमी आएगी।
-----
यह है न्यूनतम तापमान
आगरा : 4.7
झांसी : 6.3
बनारस (बीएचयू) : 6.5
फुर्सतगंज, रायबरेली : 6.6
सुल्तानपुर : 6.8
(तापमान डिग्री से. में है)