सत्यापन के बगैर नहीं मिलेगा वाहन पास
जागरण संवाददाता, आगरा: ताज की 500 मीटर की परिधि में रहने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। यहां
जागरण संवाददाता, आगरा: ताज की 500 मीटर की परिधि में रहने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। यहां रहने वाले सभी लोगों के वाहनों के आंकडे़ पुलिस जुटाएगी। इसके बाद ही उन्हें दोबारा वाहन पास जारी किए जाएंगे।
ताज की 500 मीटर की परिधि में रहने वाले लोगों को संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहन पास जारी किए जाते हैं। पिछले दिनों यहां चेकिंग के दौरान बिना पास के वाहन चला रहे कई लोगों को पकड़ा गया था। जिसके बाद अब पुलिस सख्ती के मूड में है। एसएसपी शलभ माथुर ने सीओ ताज सुरक्षा अवनीश कुमार और ताजगंज के थानाध्यक्ष मधुर मिश्रा को क्षेत्रीय लोगों के वाहनों के सत्यापन का जिम्मा सौंपा है। लोगों के वाहन पास का दोबारा सत्यापन करने के साथ ही ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर सूचीबद्ध किया जाएगा, जो बिना पास के वाहन दौड़ा रहे हैं। इसके बाद उन्हें दोबारा वाहन पास किए जाएंगे। पुलिस शुक्रवार से वाहनों का सत्यापन शुरू कर देगी।
कल आएंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति
बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद शनिवार को आगरा आ रहे हैं। वह यहां ताजमहल देखेंगे। हालांकि अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आने से यह तय नहीं हुआ है कि वह कितने बजे ताज पहुंचेंगे।