दीपावली उत्सव में दिखा उल्लास
आगरा: तंबोला, नाटक, डांस आदि जैसे सारे मजेदार खेलों का उठाया लुत्फ। विजेताओं को उपहार दिए और एक दूसर
आगरा: तंबोला, नाटक, डांस आदि जैसे सारे मजेदार खेलों का उठाया लुत्फ। विजेताओं को उपहार दिए और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कल्याणकारी महिला समिति ने अपनी मासिक गोष्ठी में दीपावली उत्सव मनाया। इसमें लगभग 70 सदस्यों ने भाग लिया। बुधवार को नेहरू नगर स्थित गायत्री गोयल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान कृष्ण लीला एवं कवि रसखान की रचनाओं पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। तंबोला एवं कई मजेदार खेलों का भी लुत्फ उठाया। गीत, संगीत में सबने अपना हुनर दिखाया। गाने गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, सचिव भावना अग्रवाल, डॉ. शशि गोयल, शैलबाला अग्रवाल, विमला असोपा, सविता पालीवाल, संगम सिंघल, शीला खंडेलवाल, सुमन जैन, राज क्वात्रा, प्रेमलता सिंह आदि उपस्थित रहे।