आगरा क्लब में दीपावली उत्सव 22 को
जागरण संवाददाता, आगरा: आगरा क्लब में 22 अक्टूबर की रात दीपावली की धूम मचेगी। लेजर शो में मर्यादा पुर
जागरण संवाददाता, आगरा: आगरा क्लब में 22 अक्टूबर की रात दीपावली की धूम मचेगी। लेजर शो में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद आतिशबाजी होगी। मुंबई की प्लेबैक सिंगर सुप्रिया जोशी अपने सुरों पर क्लब मैंबर्स को झूमने पर मजबूर करेंगी।
आगरा क्लब में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी क्लब के सचिव अजीत सिंह वोहरा ने दी। उन्होंने बताया कि दीपावली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 15 मिनट का लेजर शो होगा। इसमें दर्शकों को रामायण की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। मुंबई की प्लेबैक सिंगर सुप्रिया जोशी अपनी आवाज का दम दिखाएंगी। दिल्ली से आए डांस ग्रुप धमाकेदार प्रस्तुतियां देंगे। ग्लैमर लाइव के निदेशक सूरज तिवारी ने बताया कि दीपावली उत्सव की शुरुआत तंबोला से होगी। इसमें क्लब मैंबर्स को उपहार भी दिए जाएंगे।