राज्य कर्मचारी विधान सभा पर करेंगे प्रदर्शन
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 10:00 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आगरा: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, आगरा द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रस्तावित 15 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों को लेकर विधान सभा पर भी जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार इस ज्ञापन के बाद 15 सितंबर तक मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो16 सितंबर को लखनऊ विधान भवन के समक्ष लाखों कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर घेराव किया जाएगा। संचालन जिलामंत्री डॉ. सरनाम सिंह ने किया। उपाध्यक्ष जयगोविंद लवानियां, डॉ. विनोद कुमार सारस्वत, योगेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें