Move to Jagran APP

वेदमंत्रों से गूंज उठा महादेव मंदिर

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 10:12 PM (IST)
वेदमंत्रों से गूंज उठा महादेव मंदिर

जागरण संवाददाता, आगरा: यमुना अभियान से प्रेरित होकर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर यमुना पूजन, आरती, यज्ञ के साथ-साथ सफाई अभियान के कार्यक्रम किये गये। यमुना के जयघोष करके भगवान कृष्ण से यमुना के उद्धार की प्रार्थना की गयी।

loksabha election banner

नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक वनखंडी महादेव मंदिर, गैलाना रोड पर यमुना शुद्धिकरण और लोकमंगल की कामना से 10 दिन से हो रहे विशाल यज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति हो गयी। मंदिर के महंत रघुनाथ बाबा के निर्देशन में हुए 21 ब्राह्मणों ने इस यज्ञ को कराया। जिसके अंतिम दिन वेदमंत्रों के साथ पूर्णाहुति की गयी और यमुना की पवित्रता को बनाए रखने की प्रभु से प्रार्थना की।

महंत रघुनाथ बाबा ने जागरण को बताया कि यह यज्ञ यमुना की पवित्रता को बनाए रखने की कामना से किया गया। क्योंकि यमुना के शुद्धिकरण के लिए जन-जन का जुड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि महादेव मंदिर पर गोशाला संचालित की जा रही है, जिससे मिलने वाला दूध बेचा नहीं, जाता, केवल मंदिर के काम आता है।

पूर्णाहुति देने वालों में हरीशंकर गोयल, कुमार गोयल, मनोज अग्रवाल पोली, सुनील शर्मा, निरंजन सिंह आदि शामिल रहे।

--------------

बल्केश्वर घाट से तीन ट्रैक्टर ट्राली कूड़ा निकाला

आगरा: दैनिक जागरण अभियान के तहत हर शनिवार को विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निर्देशन में इस बार भी यमुना के बल्केश्वर घाट की सफाई की गयी। अभियान की शुरुआत बल्केश्वर मंदिर के सामने से हुई। उसके बाद यमुना तट की दो सीढि़यों पर जमी आधा-आधा फुट मिंट्टी को हटाया। यमुना में पड़ी पूजन सामग्री भी हटाई। आसपास का कूड़ा करकट भी हटाया गया, जिससे वहां करीब 3 ट्रैक्टर ट्राली कूड़ा हटाया गया। इस अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक ढल, मनोज गर्ग, नवल तिवारी, रवि माहौर, अजय दुबे, सुधीर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विक्रांत गोयल आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.