दुनिया के टॉप 10 पूल, जो स्वर्ग से कम नहीं
भव्यता सिर्फ महलों में नहीं स्वीमिंग पूल में भी होती है यह हम आप को आज दिखाने जा रहे हैं। ये दुनिया के दस सबसे खूबसूरत स्वीमिंग पूल हैं जहां नहाना जन्नत में डुबकी लगाने जैसा है।
1- स्विट्जरलैंड के कैंब्रियन आडेलबोडेन में मौजूद आउटडोर पूल अपनी खूबसूरती के लिये मशहूर है। यहां आप को जन्नत सा एहसास होगा।
2- मालदीव का यह पूल अपने आप में बहुत खास है। मालदीव के वेलासारू रिजॉर्ट में मौजूद यह पूल खुद में समंदर को समेटे हुए है।
3- ग्रीस अपने समुद्र और खूबसूरती के लिये मशहूर है। यह है ग्रीस के सेंटॉरिनी में मौजूद इनफिनिटी पूल जो देखने में एक गुफा जैसा लगता है।
4- ये पूल आप को जन्नत सा एहसास देगा। आइसलैंड का यह ब्लू लागून स्पा पूरी दुनिया में अपनी भव्यता के लिए मशहूर है। यहां आकर लोग खुद को भूल जाते हैं।
5- मैक्सिको के यूकाटान इलाके में मौजूद यह पूल नेचुरली बना है। इसे सीनोट कहा जाता है। यहां आना स्वर्ग में आने जैसा है।
6- समंदर के ठीक साथ में बना हुआ यह पूल हवाई में मौजूद है। इसे क्वीन्स बाथ का नाम दिया गया है। यहां तैरते वक्त कछुए और छोटी मछलियां भी आपका साथ देंगी।
7- बाली द्वीप किसी जन्नत से कम नहीं है। यह बाली के हैगिंग गार्डन उबद का होटल है जो यहां के घने जंगल में मौजूद है।
8- मालदीव का इनफिनिटी पूल आप को एक रूमानी एहसास देगा। मालदीव के ये पूल रिजॉर्ट पूरी दुनिया के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है।
9- सिंगापुर के इस पूल से पूरा शहर नजर आता है। यह सिंगापुर के सबसे पॉपुलर स्पॉट में से एक है। अपनी भव्यता के लिए यह पूरी दुनिया में मशहूर है। यह इनफिनिटी पूल मरियाना बे में है।
10- तिब्बत का ल्हासा में मौजूद गोल्ड एनर्जी पूल। इसमें हजारों गोल्ट प्लेटेड टाइल्स लगी हैं। यहां स्वीमिंग करना अपने आप में जन्नत में डुबकी लगाने जैसा है।