Move to Jagran APP

मनाली में यहां लगाएं डुबकी और लें राफ्टिंग का मजा

गर्मियों में लोग ठंडी जगहों की तलाश करते हैं। जहां पर खूब मस्‍ती कर सकें। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा प्‍लान कर रहे हैं तो फिर मनाली जाइए। वहां ब्‍यास नदी में डुबकी और राफ्टिंग का मजा लें...

By shweta.mishraEdited By: Published: Wed, 17 May 2017 03:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 03:32 PM (IST)
मनाली में यहां लगाएं डुबकी और  लें राफ्टिंग का मजा
मनाली में यहां लगाएं डुबकी और लें राफ्टिंग का मजा


मुख्‍य पयर्टन स्‍थलों में: 

loksabha election banner

मनाली हिमाचल प्रदेश के मुख्‍य पयर्टन स्‍थलों में से एक हैं। हर साल की तरह इस बार भी यहां पर पयर्टकों की अच्‍छी खासी भीड़ हो रही है। 


डुबकी लगा सकते हैं: 

ऐसे में यहां पर आने के बाद ब्यास नदी में डुबकी न लगायी जाए तो बेकार है। इस नदी में पर्यटक बिना किसी डर के डुबकी लगा सकते हैं। 


रिवर राफ्टिंग का मजा: 

रिवर राफ्टिंग का यहां एक अलग ही मजा है। राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए गर्मी के दिनों मनाली बिल्‍कुल परफेक्‍ट जगह मानी जाती है। 


फलों के सुंदर बागान: 

मनाली में खूबसूरत घने वन देखने को मिलते हैं। इसके अलावा फलों के बागानों और बेहतरीन सुविधाओं के कारण यहां बड़ी संख्‍या में पयर्टक आते हैं। 

 

थोड़ी दूर पर कुल्‍लु घाटी: 

मनाली से ही सटी एक जगह है कुल्‍लु घाटी। यहां नदियों और पहाडियों से गिरते झरने और देवदार के घने वृक्षों की खूबसूरती देखी जा सकती है। 


एडवेंचर टूरिज्म मुख्‍य वजह: 

मनाली प्रकृति का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां एडवेंचर टूरिज्म की वजह से भी लोग बार-बार आते हैं। 


हिडिंबा मंदिर होती भीड़: 

मनाली का मुख्य आर्कषक है यहां पर लकड़ी से बना हिडिंबा मंदिर। इस मंदिर में बड़ी संख्‍या में विदेशी सैलनी भी आते हैं।  

ग्लेशियरों के अद्भुत नजारे: 

यहां पर घूमने के लिए सोलंग घाटी भी है। यहां बर्फ व ग्लेशियरों के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। स्कीइंग के लिए अच्‍छी जगह है। 

 

अर्जुन गुफा में भीड़: 

इसके अलावा यहां बनी अर्जुन गुफा को देखने के लिए विदेश से भी पयर्टक आते हैं। यह खूबसूरत गुफा पिरनी गांव में स्‍िथत है। 


नेहरू कुंड भी अच्‍छी जगह: 

मनाली से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर नेहरू कुंड स्थित है। यहां सुबह-शाम खूबसूरत प्राकृतिक झरनों को देखा जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.