Move to Jagran APP

दिल्ली हैं विदेशी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा शहर

हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक दिल्ली की संस्कृति, कला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं। विदेशी पर्यटक भारतीय महानगरों में दिल्ली शहर को सबसे बेहतर मानते हैं। दिल्ली को लगातार दूसरी बार सैलानियों ने भारत का पसंदीदा शहर माना है। भारत सरकार की वश्रि्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद की वर्ष 2013 की सवे

By Edited By: Published: Thu, 12 Dec 2013 12:17 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
दिल्ली हैं विदेशी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा शहर
दिल्ली हैं विदेशी पर्यटकों का सबसे पसंदीदा शहर

नई दिल्ली। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक दिल्ली की संस्कृति, कला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं। विदेशी पर्यटक भारतीय महानगरों में दिल्ली शहर को सबसे बेहतर मानते हैं। दिल्ली को लगातार दूसरी बार सैलानियों ने भारत का पसंदीदा शहर माना है।
भारत सरकार की विश्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद की वर्ष 2013 की सर्वेक्षण सूची में दिल्ली को पर्यटन सुविधाओं के लिहाज से सबसे मुफीद शहर बताया गया है। इसके अलावा ब्रिटिश टूरिस्ट मैग्जीन कोस्टे नास्ट ट्रेवलर्स ने वर्ष 2013 के लिए दिल्ली को विदेशी पर्यटकों की नजर में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ शहर चुना है। होटल्स डॉट काम द्वारा कराए गए एक अध्ययन के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच शीर्ष 10 पसंदीदा स्थलों में भारतीय महानगरों का दबदबा है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सूची में पहले पायदान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर मुंबई है। दिल्ली में पर्यटन की संभावनाएं निरंतर व्यापक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय पत्रिका की ओर से दिल्ली पर्यटन विभाग को पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.