स्मार्टफोन बाजार में जल्द लॉन्च हो सकते हैं ये दो नए हैंडसेट, स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक
इस पोस्ट में हम आपको दो स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं
नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही दो नए हैंडसेट दस्तक देने वाले हैं। चीनी कंपनी नूबिया और भारतीय कंपनी Yu दो नए हैंडसेट लॉन्च कर सकते हैं। पहले बात करते हैं नूबिया की। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। इस फोन का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इसका मॉडल नंबर NX591J बताया जा रहा है। अब बात करते हैं Yu कि। कंपनी जल्द ही Yunique 2 हैंडसेट लॉन्च कर सकता हैं। माना जा रहा है कि यह फोन 24 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के रिटेल बॉक्स की जानकारी लीक हुई है। तो चलिए इन दोनों फोन्स की लीक हुई जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
नूबिया- मॉडल नंबर NX591J:
इसे बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस फोन में एंड्रायड 7.1.1 नॉगट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज 64-बिट स्नैपड्रैगन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है। सिंगल-कोर टेस्ट में इस डिवाइस को 1250 प्वाइंट मिले हैं। वहीं, मल्टी-कर टेस्ट में 3867 स्कोर मिले हैं। हालांकि, Geekbench पर ज्यादा जानकारी लीक नहीं की गई है। लेकिन TENAA लिस्टिंग पर इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक किए गए हैं। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 एमपी का फ्रंट कैमरा और ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही 3100 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
YU यूनिक 2:
इसके रिटेल बॉक्स की जानकारी लीक हुई है। इसमें फोन का लुक देखा जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल में फ्रंट कैमरा और प्रॉक्सीमिटी सेंसर दिए गए होंगे। साथ ही डिस्प्ले के नीचे एंड्रायड नेविगेशन की दी गई होंगी। इसमें मैटेलिक पैनल दिए गए होंगे। इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा GeekBench पर दो अन्य स्मार्टफोन्स (जिनका मॉडल नंबर YU5011 और YU5012 है) देख गए हैं। इन दोनों फोन्स में क्वाड-कर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर दिया गया होगा। साथ ही एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करेंगे। YU5011 में 2 जीबी की रैम और YU5012 में 3 जीबी रैम दी जाने की उम्मीद है।
स्त्रोत: बीजीआर
यह भी पढ़ें:
8 इंच डिस्प्ले के साथ दमदार फीचर्स से लैस हैं ये टॉप 4 टैबलेट्स
आज लॉन्च हो सकता है रिलायंस जियो का 500 रुपये वाला फीचर फोन, यहां देखें लाइव
म्यूजिक के हैं शौकीन, तो Bose और Beats के सबसे सस्ते हेडफोन्स की इस लिस्ट पर डालें नजर