2016-17 में भारत में 90000 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन्स का हुआ उत्पादन: सरकार
2014-15 के दौरान, भारत में 18,900 करोड़ रुपये के मोबाइल हैंडसेट्स का उत्पादन किया गया था। जो 2015-16 में 54,000 करोड़ रुपये में बढ़ गया
नई दिल्ली (जेएनएन)। वित्त वर्ष 2016-17 में भारत में 90,000 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन्स का उत्पादन हुआ। जबकि इसी अवधि में करीब 24,364 करोड़ हैंडसेट्स (जिनकी कीमत 3.7 बिलियन डॉलर) को आयात किया गया। भारत, जो कि वैश्विक तौर पर सबसे बड़े टेलिकॉम मार्किट में से एक है, उसकी मोबाइल हैंडसेट्स के मामले में हर साल स्थिर गति से बढ़ोतरी होती देखी गई है। यह बात राज्यसभा में टेलिकॉम मिनिस्टर मनोज सिन्हा ने कही है। उन्होंने कहा, “2014-15 के दौरान, भारत में 18,900 करोड़ रुपये के मोबाइल हैंडसेट्स का उत्पादन किया गया था। जो 2015-16 में 54,000 करोड़ रुपये में बढ़ गया। वहीं, इसके बाद 2016-17 में यह 90,000 करोड़ रुपये हो गया है”।
अगर 2014-15 से 2015-16 की तुलना की जाए तो घरेलू उप्पादन में मोबाइल हैंडसेटस में 185 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। साथ ही 2015-16 के मुकाबले 2016-17 में 67 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। सिन्हा ने बताया कि 2014-15 में भारत में आयात होने वाले मोबाइल हैंडसेट 210 मिलियन थे जिनकी कीमत 7,948 मिलियन डॉलर थी। यह संख्या 2015-16 में घटकर 146 मिलियन यूनिट रह गई। इसकी कीमत 6,059 मिलियन डॉलर थी। इसके साथ ही 2016-17 में यह आंकड़ां 76 मिलियन यूनिट्स तक घट गया।
सिन्हा ने यह भी बताया कि मोबाइल बाजार में मौजूद सभी मुख्य ब्रैंड्स ने या तो भारत में अपनी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स ओपन की हैं या फिर उसका प्रोसेस चल रहा है। वहीं, कुछ कंपनियों ने मैन्यूफैक्चरिंग के लिए भारत की इलेक्ट्रॉनिक सर्विसेस कंपनियों के साथ सब-कॉन्ट्रैक्ट किया है। ये यूनिट्स आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। भारत में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने बजट 2015-16 में सेल्यूलर मोबाइल हैंडसेट्स डिफ्रेंशियल एक्साइज ड्यूटी की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:
जियो फोन की कैसे होगी प्री बुकिंग और कितने समय में होगा आपका, जानिए
रिलायंस जियो फीचर फोन से जुड़े इन बड़े सवालों का अब तक नहीं मिला जवाब
यहां मात्र 499 रुपये में मिल रहा है स्मार्टफोन, कई अन्य आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध