22 सितंबर को 16MP कैमरे के साथ आ रहा ‘Lenovo Vibe Shot’
Lenovo Vibe Shot की विशेषता इसमें लगा 16MP प्राइमरी कैमरा है, जो OIS, tri-color flash और 6 मॉड्यूलर लेंस से लैस है। कंपनी ने इसे इंफ्रारेड ऑटोफोकस फीचर से लैस किया है। इसमें लगा BSI low-light सेंसर रात के अंधेरे में भी स्पष्ट फोटो देगा।
नई दिल्ली। 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले डिजिटल इवेंट में कैमरा स्मार्टफोन आ रहा है, इसकी घोषणा इसी वर्ष मार्च के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में की गयी थी।
Lenovo Vibe Shot की विशेषता इसका 16MP प्राइमरी कैमरा है, जो OIS, tri-color flash और 6 मॉड्यूलर लेंस से लैस है। कंपनी ने इसे इंफ्रारेड ऑटोफोकस फीचर से लैस किया है। इसमें लगा BSI low-light सेंसर रात के अंधेरे में भी स्पष्ट फोटो देगा। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी लगा है।
फ्लिपकार्ट पर 4,990 रुपये में उपलब्ध है 4G स्मार्टफोन 'Lenovo A2010'
अन्य विशेषताओं को देखें तो 4G वाला Vibe Shot 5 इंच के IPS 1080p स्क्रीन के साथ आया है। यह ऑक्टा-कोर 64-bit 1.7GHz क्वालकॉम स्नैपड्रगन 615 प्रोसेसर, 3GB के RAM और एड्रीनो 405 GPU से लैस है। इसमें 32GB का इंटरनल स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के सहारे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह डुअल सिम हैंडसेट 2900mAh की बैटरी के साथ आया है और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.1, microUSB 2.0 और A-GPS लगा है। 142 x 70 x 7.3mm माप वाले इस डिवाइस का वजन 145g है। यह सफेद, ग्रेफाइट ग्रे और क्रीमसन रंगों में उपलब्ध होगा।
भारत में Lenovo A6000, A6000 प्लस को मिल रहा एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप अपडेट
फिलहाल इसकी कीमत व बाजार में उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह डिवाइस देश से बाहर $349 की कीमत पर मिल रहा है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारत में यह 20,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी।