फिर से भारत आया Huawei Nexus 6P 32GB का स्टॉक, 64GB अभी भी उपलब्ध नहीं
Huawei ने भारत में Huawei Nexus 6P के और स्टॉक सप्लाइ किया है। गत माह भारत में यह डिवाइस लांच किया गया था और इस माह के आरंभ में यह प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स को यह डिलीवर किया गया था और इसके बाद यह डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
Huawei ने भारत में Huawei Nexus 6P के और स्टॉक सप्लाइ किया है। गत माह भारत में यह डिवाइस लांच किया गया था और इस माह के आरंभ में यह प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स को यह डिलीवर किया गया था और इसके बाद यह डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
Huawei Nexus 6P 32GB भारत में ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट के जरिए 39,990 रुपये में लांच किया गया। हालांकि 64GB Nexus 6p अभी भी भारत में उपलब्ध नहीं है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में यह डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है।
Huawei Nexus 6P में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 के प्रोटेक्शन वाला 5.7 इंच क्वाड HD (2560×1440 पिक्सल्स) एमोल्ड डिस्प्ले है। यह डिवाइस 64 bit 2.0 GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 810 प्रोसेसर के साथ 3 GB के LPDDR4 RAM से लैस किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 430 GPU लगा है।
Google Nexus 6P में डुअल LED फ्लैश के साथ 12.3 मेगापिक्सल लेजर ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ आया है। सेल्फी के लिए यह 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आया है। 32 GB और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन वाला यह डिवाइस 4G, LTE, 3G, GPRS/EDGE, Wi-Fi, GPS, NFC, Bluetooth 4.0 और USB Type-C को सपोर्ट करता है। 3,450 mAh की बैटरी व क्विक चार्ज 2.0 के साथ यह फोन 10 मिनट की चार्जिंग पर 7 घंटे तक साथ देता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला Huawei Nexus 6P एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो के साथ आया है।
Huawei Nexus 6P 32GB मॉडल की कीमत 39,990 रुपये है जबकि 64GB Nexus 6P की कीमत 42,999 रुपये है। यह एलयुमिनियम, ग्रेफाइट और फ्रस्ट व्हाइट रंगों में आता है।