Move to Jagran APP

‘आवर्त सारणी के जनक’ को डूडल के जरिए याद कर रहा गूगल

गूगल ने आज का डूडल रूसी केमिस्‍ट दमित्री मेंडलीव को समर्पित किया है।

By Monika minalEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 11:33 AM (IST)
‘आवर्त सारणी के जनक’ को डूडल के जरिए याद कर रहा गूगल

गूगल ने आज का डूडल रूसी केमिस्ट दमित्री मेंडलीव को समर्पित किया है। आज मेंडलीव की 182वीं जयंती है। इस डूडल को रॉबिन्सन वुड ने डिजायन किया है।

loksabha election banner

मेंडलीव का जन्म 8 फरवरी 1834 में हुआ था। इन्होंने 1869 में आवर्त सारणी का फॉर्मूला दिया, इसलिए इन्हें 'आवर्त सारणी का जनक' माना जाता है। आवर्त सारणी की खोज केमिस्ट्री के क्षेत्र में होने वाले बड़ी खोजों में से एक है। इस सारणी की खोज के पीछे का उनका मूल कारण मॉडर्न केमिस्ट्री की स्थापना थी।

इस आवर्त सारणी के जरिए उन्होंने रासायनिक तत्वों के गुण व बिहेवियर के बारे में आसानी से बताया। उन्होंने न केवल 7 ग्रुप में 40 तत्वों को सजाया बल्कि अज्ञात तत्वों के लिए जगह भी छोड़ा।

मेंडलीव ने पेट्रोलियम के कंपोजिशन को भी खोज निकाला और रूस में पहले आयल रिफाइनरी की खोज में भी मदद की।

अब बिना इंटरनेट ले ट्विटर जैसी सोशल साइट्स का मजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.