पहले भारत आ रहा माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 1330
सूत्रों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 1330 फैबलेट जल्द ही भारत में लांच कर दिया जाएगा। आने वाला यह डिवाइस भारतीय बाजार में तीन रंगों के ऑप्शन के साथ आएगा।
नई दिल्ली। सूत्रों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 1330 फैबलेट जल्द ही भारत में लांच कर दिया जाएगा। आने वाला यह डिवाइस भारतीय बाजार में तीन रंगों के ऑप्शन के साथ आएगा।
इंपोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार करीब 8000 डमी यूनिट्स को भारत लाया जाएगा। इससे यह इशारा मिलता है कि या तो यह भारत में लांग होगा या फिर 2 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के एमडब्ल्यूसी इवेंट के बाद इसे जल्द ही मार्केट में उतार दिया जाएगा।
यह फोन दो वैरिएंट्स में आ सकता है- एक तो डुअल सिम वैरिएंट होगा और दूसरा 4जी कनेक्टीविटी के साथ वन सिम स्लॉट। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रगन 400 फैमिली का चिपसेट, 1जीबी रैम, 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है पर इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।
फिलहाल इस हैंडसेट की कीमत का कोई खुलासा नहीं किया गया है।