Move to Jagran APP

IFA 2015: Alcatel OneTouch ने लांच किया स्‍मार्टफोंस, स्‍मार्टवाच और टैबलेट

Alcatel OneTouch ने नये डिवाइसेज की पोटली को बर्लिन में चल रहे ट्रेड शो ‘IFA 2015’ में खोला। लांच किए गए डिवाइसेज- Alcatel OneTouch Pop Star, OneTouch Pop Up और OneTouch Go Play स्‍मार्टफोंस, OneTouch Go Watch smartwatch और 17.3 इंच का OneTouch Xess टैबलेट।

By Monika minalEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 05:06 PM (IST)

Alcatel OneTouch ने नये डिवाइसेज की अपनी पोटली को बर्लिन में चल रहे ट्रेड शो ‘IFA 2015’ में खोला। लांच किए गए डिवाइसेज- Alcatel OneTouch Pop Star, OneTouch Pop Up और OneTouch Go Play स्मार्टफोंस, OneTouch Go Watch smartwatch और 17.3 इंच का OneTouch Xess टैबलेट।

loksabha election banner

Alcatel OneTouch Pop Star डुअल सिम स्मार्टफोन है जो कि ढेर सारे swappable कवर्स के साथ आएगा। कवर्स में प्लास्टिक, लेदर, फैशन कलेक्शन या इको कलेक्शन और डेनिम बैक कवर होंगे। यह 3G और 4G LTE वर्जन में उपलब्ध है दोनों ही एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। दोनों वैरिएंट्स 5 इंच के HD (720x1280 पिक्सल रेज्योलूशन) IPS डिस्प्ले, 1GB रैम, 8 मेगापिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे व 2000mAh की बैटरी से लैस होंगे। अंतर केवल इनबिल्ट स्टोरेज और प्रोसेसर का है।

OneTouch Pop Star 3G वैरिएंट में 8GB का इनबिल्ट स्टोरेज और क्वाडकोर 1.3GHz मीडियाटेक MT6580 चिपसेट से लैस है। OneTouch Pop Star 4G LTE में 16GB का इनबिल्ट स्टोरेज और 64 बिट क्वाड-कोर 1GHz मीडिया टेक MT6735P प्रोसेसर लगा है।

4G इनेबल्ड Alcatel OneTouch Pop Up कम swappable बैक कवर्स के साथ आया है। डुअल सिम सपोर्टिंग हैंडसेट में OneTouch Star की तरह ही डिस्प्ले है लेकिन यह पावरफुल ऑक्टा-कोर 1.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रगन 610 SoC व 2GB रैम से लैस है। इसमें 16GB का इनबिल्ट स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी के सहारे 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। OneTouch Pop Up में ग्लास हार्डवेयर की के साथ मेटल फ्रेम लगा है ओर यह काले, बलू, नारंगी, सफेद, लाल रंगों के वैरिएंट्स में आएगा। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Alcatel OneTouch Go Play स्मार्टफोन के साथ Go Watch स्मार्टवाच। Go Play smartphone की विशेष बात है शॉकप्रूफ और IP67 सर्टिफाइड होना जो इसे जल व धूल रोधी बनाता है। एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित यह स्मार्टफोन 5-inch 720p रेज्योलूशन, TFT डिस्प्ले, क्वाड-कोर 1.2GHz क्वालकॉम स्नैपड्रगन, 410 CPU, 1GB रैम, 8GB के इनबिल्ट स्टोरेज (जिसमें से यूजर्स के लिए 4GB) से लैस है। यह डिवाइस 8मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस है। अन्य फीचर्स में FM radio, 1-finger zoom, mini apps, multi-tap wake up और idle screen है। Alcatel OneTouch Go Play स्मार्टफोन में 2500mAh की बैटरी लगी है। यह स्मार्टफोन वाटरप्रूफ हेडसेट और प्रोटेक्टिव केस के साथ आया है। यह गहरे भूरे, लाल, हरे, नारंगी, ब्लू, गुलाबी, हरे रंगों में उपलब्ध है।

Alcatel OneTouch Go Watch में Go Play स्मार्टफोन वाला ही IP सर्टिफिकेशन है। एंड्रायड वियर की जगह कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लगा है। हालांकि यह डिवाइस दोनों ही एंड्रायड 4.3 जेली बिन ओएस, iOS 7 पर चलता है। स्मार्टवाच में 1.22 इंच का LCD IPS सर्कुलर डिस्प्ले के साथ 240x240 पिक्सल रेज्योलूशन लगा है। 180MHz कार्टेक्स M4 आधारित CPU, के साथ वियरेबल में 225mAh की बैटरी लगी है। जो कि माइक्रो-यूएसबी कनेक्टीविटी के जरिए चार्ज किया जाएगा और एक चार्ज पर 2 से 5 दिन तक चलेगा।

तीन हैंडसेट्स व एक स्मार्टवॉच के साथ Alcatel ने अपना Xess टैबलेट भी उतारा है। स्टेनलेस स्टील का यह टैबलेट 17.3 इंच 10 प्वाइंट फुल HD टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आया है। एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित यह टैबलेट 1.5GHz मीडिया टेक MT8783T SoC, 2GB LPDDR3 रैम, 32GB का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे बढ़ाया जा सकता है। 416.5x266.5x9.15mm के माप वाले डिवाइस में 10000mAh की बैटरी है। Alcatel OneTouch Xess में एडजस्टेबल बिल्ट इन स्टैंड लगा है। Wall mount और smart dock एसेसरीज के साथ आने वाले इस डिवाइस में ढेर सारे व्यूइंग एंग्ल्स हैं। इसमें 3-watt JBL डुअल स्पीकर्स लगा है। इसके अलावा इसमें blue-free film, IP camera, Bluetooth mouse, keypad, Bluetooth speaker, mag cover और mounting case एसेसरीज भी हैं। इसके कीमत व उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं दी गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.