Move to Jagran APP

6 इंच डिस्प्ले के साथ शानदार फीचर से लैस Gionee Elife E8 लांच,Moto X Style से मुकाबला

Gionee ने अपना फोन Elife E8 लांच कर दिया है| 34,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह फोन 12 अक्टूबर से स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

By MMI TeamEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 12:01 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 12:04 PM (IST)
6 इंच डिस्प्ले के साथ शानदार फीचर से लैस Gionee Elife E8 लांच,Moto X Style से मुकाबला

Gionee ने अपना फोन Elife E8 लांच कर दिया है| 34,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह फोन 12 अक्टूबर से स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा| आइये जानते है, इस स्मार्टफोन में क्या है खास:

loksabha election banner

डिजाइन

Gionee Elife E8 6 इंच का है, हालांकि इसकी बॉडी पतली है, पर यह फोन बड़ा होने के कारण हैंडी नहीं कहा जा सकता| इस फोन को लुक देने के लिए इसकी बॉडी मैटेलिक रखी गयी है, जिसके साथ प्लास्टिक रियर कवर भी है, जो थोड़ा सा मुड़ा हुआ है| मैटेलिक किनारों से फोन एलिगेंट लगता है| फोन का बैक कवर तो रिमूवेबल है, पर बैटरी नहीं| फोन की बांयी ओर क्लीन है,दांयी ओर वॉल्यूम बटन,पावर/स्टैंडबाय बटन और कैमरा शटर बटन दिया गया है| 3.5 एमएम का ऑडियो जैक फोन के ऊपरी भाग की सुंदरता बढ़ाता है| नीचे की तरफ माइक्रो यूएसबी चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर पोर्ट दी गयी है|

फोन की रियर साइड पर 24 मेगापिक्सल कैमरा के ठीक नीचे सर्कुलर फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया गया है| फ्रंट में 6 इंच एचडी डिस्प्ले है| Elife E8 के फ्रंट पर कोई बटन नहीं दिया गया है| अधिकतर यूजर्स को फोन का इस्तेमाल करने के लिए दोनों हाथों का प्रयोग करना पड़ेगा| स्मूथ रियर कवर के कारण फोन की ग्रिप थोड़ी सी स्लिपरी कही जा सकती है|

डिस्प्ले

क्वाड एचडी डिस्प्ले आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में आम बात हो गयी है| इस मामले में Elife E8 भी अलग नहीं है| इसमें 6 इंच की 2560X1440 पिक्सल की AMOLED डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 प्रोटेक्शन उपलब्ध करवाया गया है| इसके रंग शार्प ओर वाइब्रेंट हैं|

रैम,स्टोरेज

Elife E8 में 2.0 Ghz ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ MediaTek Helios X10 (MT6795) सिस्टम है| इसके साथ इसमें 3 gb रैम दी गयी है| 64gb की इनबिल्ट स्टोरेज के अलावा यूजर्स के पास इसे माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 128gb तक बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है|

कनेक्टिविटी

एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप के साथ Gionee में एंड्रायड os पर Amigo 3.1 यूजर इंटरफेस है| Gionee भारतीय अनुसंधान टीम के साथ मिल कर यूजर्स को 9 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला हैंडसेट प्रदान करेगा| Elife E8 ड्यूल सिम फोन है और यह 4G सिम कार्ड भी सपोर्ट करेगा| इसके साथ ही कनेक्टिविटी में यह वाइ-फाइ 802.11 n, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, एफएम आदि सपोर्ट करता है|

कैमरा

Gionee ने अपने इस हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया है| 24 मेगापिक्सल कैमरा में ड्यूल LED फ्लैश के साथ फोकस करने के लिए कई विशेष फीचर दिए गए हैं| इसके साथ ही कैमरा में कई विशेष मोड भी प्रदान किये गए हैं, जिसमें प्रोफेशनल मोड, रियल एचडीआर, रियल नाइट, मैजिक फोकस 2.0 आदि हैं| इसका वीडियो कैमरा 4K वीडियोस शूट कर सकता है|

बैटरी

Gionee Elife E8 में 3,520mAh Li-ion की नॉन-रिमूवेबल बैटरी उपलब्ध करायी गयी है| कंपनी के अनुसार इसे फुल चार्ज के बाद दो दिन तक प्रयोग किया जा सकता है|

34,999 रुपये की कीमत पर Gionee की कई ब्रैंड्स के साथ प्रतिस्पर्धा है, जैसे सैमसंग गैलेक्सी A8 , मोटोरोला Moto X Style, Huawei Honor 7, one plus one आदि|


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.