हो जाइये तैयार! Gionee Elife E8 स्मार्टफोन आज होगा लांच
आज Gionee अपना नया स्मार्टफोन 'Elife E8' लांच करेगा
आज Gionee अपना नया स्मार्टफोन 'Elife E8' लांच करेगा।
इस हैंडसेट की मुख्य विशेषता इसका 24 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जो सॉफ्टवेयर के साथ 120 मेगापिक्सल से कहीं अधिक की पिक्चर क्वालिटी भी प्रदान करता है| Gionee में सफायर ग्लास के साथ लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा बटन, ऑटोफोकस जैसी कई विशेषताएं है| इस स्मार्टफोन में बायोलॉजिकल फिंगरप्रिंट रीडर भी उपलब्ध है| इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है|
Elife E8 एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित एमिगो 3.1 और ड्यूल सिम 4G स्मार्टफोन है| 6 इंच की डिस्प्ले के साथ इसमें 2Ghz ओक्टा-कोर MediaTek Helio (MTK6795)SoC और 3 GB रैम है|3520mAh की बैटरी के साथ यह फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है|
कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है|