Move to Jagran APP

राशि के अनुसार इस तरह इन रंगों से खेलें होली, मिल सकते हैं शुभ फल

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानिए किस राशि के लोग किस रंग से होली खेल सकते हैं- होली रंगों का त्योहार है। रंगों का ज्योतिषिय महत्व भी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 04 Mar 2017 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 10:10 AM (IST)
राशि के अनुसार इस तरह इन रंगों से खेलें होली, मिल सकते हैं शुभ फल
राशि के अनुसार इस तरह इन रंगों से खेलें होली, मिल सकते हैं शुभ फल

हिंदू धर्म में रंगों को ज्योतिष से भी जोड़ा गया है। ज्योतिष के अनुसार राशि अनुसार रंगों से होली खेलने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानिए किस राशि के लोग किस रंग से होली खेल सकते हैं- होली रंगों का त्योहार है। रंगों का ज्योतिषिय महत्व भी है। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से कौन सा रंग किस राशि के लिए सुख-समृद्धि देने वाला है यह भी पता लगाया जा सकता है। इस बार होली का त्योहार 13 मार्च, को है। इस होली पर कौन सा रंग अपनाएं जो वर्ष भर हमें ऊर्जावान रखें तथा आर्थिक रूप से लाभदायक हो, इसकी जानकारी इस प्रकार है-

loksabha election banner
मेष व वृश्चिक राशि
मेष तथा वृश्चिक राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। अत: मेष व वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलना अति लाभदायक होगा, इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा। भूमि से लाभ मिलेगा, ऋणों से मुक्ति मिलेगी। विवाह में बाधा नहीं आएगी। अत: मेष-वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलना अति लाभदायक होगा, इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा। भूमि से लाभ मिलेगा, ऋणों से मुक्ति मिलेगी। विवाह में बाधा नहीं आएगी।
वृषभ व तुला राशि
 वृषभ-तुला राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र ज्योर्तिमंडल में सफेद चमकीले ग्रह के रूप में विद्यमान है। वृषभ-तुला राशि वाले जातक होली पर सफेद वस्त्र पहनें तथा होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी। विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद उठा सकेंगे। मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे। सुखपूर्वक समय गुजारेंगे। वृषभ व तुला राशि वाले लोग होली पर सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं और होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी। विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद उठा सकेंगे। मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे।
मिथुन व कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि एवं वाणी से संबंधित ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार बुध हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। मिथुन व कन्या राशि वाले लोग होली पर सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे रंग से होली का उत्सव मनाएं। इसके प्रभाव से वे व्यापार एवं नौकरी में सम्मानजनक उपलब्धि अर्जित करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान भी प्रगति करेगी। संतानहीन को संतान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन एवं धन से संबंधित ग्रह है, जो पूर्ण सफेद है। कर्क राशि के लोगों को सफेद आक के फूलों से भगवान शिव का पूजन कर पीले, केसरिया एवं हरे रंग से होली खेलना चाहिए। जो उनके लिए धन तथा सुख में वृद्धि करने वाला होगा। हरा रंग शांति प्रदान करेगा। संतान का सुख मिलेगा तथा समाज में सम्मान भी मिलेगा। 
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो सारे ग्रहों के भी स्वामी हैं। लाल, पीला, महरुन एवं नारंगी सूर्य से संबंधित रंग है। सिंह राशि वाले लोगों को होली के दिन सुबह सूर्य को लाल गुलाब मिश्रित जल से अर्घ्य देकर लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे वे अत्यधिक ऊर्जा की प्राप्ति करेंगे। शरीर में शक्ति का संचार होगा। बुद्धि प्रखर होगी। उच्च पद पर आसीन होंगे। उच्च पद पर आसीन होंगे। 
धनु व मीन राशि
धनु एवं मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु धर्म, शुद्ध आचरण, सात्विक प्रवृत्ति एवं अत्यधिक धन प्रदाता ग्रह है। धनु व मीन राशि के लोगों को होली के दिन सुबह भगवान शंकर का पीली हल्दी की गांठों से पूजन करना चाहिए तथा गरीबों को भोजन कराना चाहिए। होली हेतु इन्हें पीले रंग का उपयोग लाभकारी होगा, जो इन्हें धन, मान-सम्मान एवं सफलता दिलाएगा।
मकर व कुंभ राशि
मकर एवं कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि न्यायप्रिय एवं मंद गति का ग्रह है, जिनका रंग नीला है। शनि सात्विक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कभी कष्ट नहीं देते। मकर एवं कुंभ राशि के लोगों को होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का उपयोग लाभदायक होगा। होली के दिन असहाय को मदद करें एवं काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाएं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.