गणेश जी की पूजा में वर्जित है ये चीजें पर इससे अति प्रसन्न होते है विनायक
भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है।
गणेश जी की कृपा पाने के लिए गणेश की पूजा को सफल बनाने के लिए सभी लोग गणेश पूजा करते है।
गणेश जी लोगो के दुःख हर लेते है। ऐसे में हर कोई चाहता है की उसकी गणेश पूजा सफल बने। गणेश की पूजा को सफल बनाने के लिए इन चीजों को पूजा में जरुर शामिल करें ताकि घर में साल भर गणेशजी की कृपा बनी रहे। तो आइये जानते है क्या क्या करना चाहिए गणेश की पूजा को सफल बनाने के लिए –
हरी दूबी गणेशजी को बहुत प्रिय है। गणेश पूजा में हरी दूबी अर्पित करने से गणेश जी बहुत प्रसन्न होते है और पूजा को सफल बनाते है।
श्री फल दुनिया का सबसे पवित्र और दिव्य फल माना जाता है। इस साल गणेश पूजा में श्री फल जरुर अर्पित करें।श्री फल अर्पण करने से आपकी गणेश पूजा सफल होगी।
जब गणेशजी छोटे थे, तब माता पार्वती भगवान गणेश को मोदक बनाकर खिलाती थी, तब से मोदक गणेश जी का प्रिय भोग है। इसलिए गणेश पूजा को सफल बनाने के लिए भोग में मोदक जरुर चढ़ाएं और लोगो में बांटे।
भगवान गणेश को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही हल्दी भगवान गणेश की प्रिय वस्तु में से एक है। इसलिए गणेश पूजा में कच्ची हल्दी, पीला धागा, पीला फूल, जरुर अर्पण करें। इससे भगवान गणेश की पूजा सफल होती है। यह हल्दी घर के तिजोरी में रखें।
गणेश जी को लड्डू बहुत पसंद है। गणेश पूजा को सफल बनाने के लिए बूंदी के लड्डू का भोग जरुर लगायें और भक्तो में बांटे खासकर बच्चों को यह लड्डू जरुर खिलाये।
गणेश पूजा में ये चीजें वर्जित है
भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि गणेश की पूजा में तुलसी को वर्जित माना गया है। अर्थात भगवान गणेश जी को तुलसी बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आखिर ऐसा क्या है जिसकी वजह से गणेश जी को तुलसी पसंद नहीं है।
धर्म ग्रंथों के अनुसार गणेश जी को भगवान श्री कृष्ण का अवतार बताया गया है और भगवान श्री कृष्ण स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इतनी प्रिय की भगवान विष्णु के ही एक रूप शालिग्राम का विवाह तक तुलसी से होता है। लेकिन गणेश जी को तुलसी अप्रिय है, इतनी अप्रिय की भगवान गणेश के पूजन में इसका प्रयोग वर्जित है।