Move to Jagran APP

गांव-गांव गूंज रही यमुना शुद्धीकरण की पुकार

जनसंपर्क और प्रचार वाहनों के जरिए यमुना शुद्धीकरण की पुकार गांव-गांव गूंजने लगी है। इस गूंज को और तेज करने के लिए दल का चौथा प्रचार रथ बुधवार को गोविंद मठ वृंदावन से रवाना किया गया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 02:10 PM (IST)
गांव-गांव गूंज रही यमुना शुद्धीकरण की पुकार

मथुरा। जनसंपर्क और प्रचार वाहनों के जरिए यमुना शुद्धीकरण की पुकार गांव-गांव गूंजने लगी है। इस गूंज को और तेज करने के लिए दल का चौथा प्रचार रथ बुधवार को गोविंद मठ वृंदावन से रवाना किया गया।

loksabha election banner

भक्ति निकेतन आश्रम में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, सनत कुमार, कमलदास महाराज, बलराम दास बाबा, महंत स्वतंत्रतानंद महाराज, एड.विश्वामित्र भारती ने पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की। कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में रथ यमुना किनारे के गांवों में प्रचार प्रसार करेगा। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी यमुना रक्षक दल युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी को सौंपी गयी है। साध्वी भोली माता ने बठिंडा, पंजाब और ब्रज अकादमी वृंदावन की सचिव डा. राकेश हरिप्रिया ने समर्थन देने की घोषणा की। डा. रामदत्त मिश्र को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया।

हर ब्रजवासी का जीवन खतरे में है- जिला प्रभारी डा. राजवीर सिंह एवं अजयपाल सिंह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा जैंत, चौमुहां, अकबरपुर, देवपुरा, पाली, ततारपुर, डरावरी, तथा संक्षेत में जनजागरण किया गया।

बटेश्वर से वृंदावन पहुंची पदयात्रा- संत वंदन दास गिरि के सानिध्य में बटेश्वर से वृंदावन तक चल रही पदयात्रा बुधवार को यमुना मुक्तिकरण अभियान के केंद्रीय कैंप कार्यालय वृंदावन पहुंची। ढोलक, झांझ, मंजीरो की धुन पर नाचते गाते पदयात्रियों ने ब्रज के प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व से अवगत होते हुए पड़ावों को तय किया। पदयात्रियों ने 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का संकल्प लिया। सुरभी सेवा सदन के अध्यक्ष महंत वंदन दास गिरि ने सहसंयोजक सुनील सिंह से विस्तृत चर्चा की।

प्रचार रथों से आ रही जागरुकता- यमुना मुक्तिकतरण अभियान के रथ गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं। मानमंदिर के राधाकिशन पंडित के नेतृत्व में प्रचार रथ द्वारा डाहरौली, सेही, पलसों, महरौली, जानू, मुरसेरस, धौसेरस, मलसराय, सकरवा, नीमगांव आदि गांवो में जनसंपर्क किया।

यमुना घाटों पर सफाई - यमुना शुद्धि संकल्प मिशन द्वारा चक्रतीर्थ घाट से लेकर स्वामी घाट तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आनंद बाबा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जेसीबी, टैक्टर आदि के माध्यम से सफाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.