Move to Jagran APP

यमुना: श्रद्धालु हो रहे आहत

श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी में स्नान कर मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु आहत हैं। यमुना घाटों से दूर चले जाने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इन श्रद्धालुओं में कई वृद्ध ऐसे हैं जो नियमित रूप से यमुना स्नान व पूजन करने को जाते हैं। धार्मिक नगरी वृंदावन के प्राचीन घाटों से दूर होती यमुना का दद

By Edited By: Published: Fri, 17 May 2013 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2013 01:14 PM (IST)
यमुना: श्रद्धालु हो रहे आहत

वृंदावन। श्रीकृष्ण की पटरानी यमुना महारानी में स्नान कर मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालु आहत हैं। यमुना घाटों से दूर चले जाने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इन श्रद्धालुओं में कई वृद्ध ऐसे हैं जो नियमित रूप से यमुना स्नान व पूजन करने को जाते हैं।

loksabha election banner

धार्मिक नगरी वृंदावन के प्राचीन घाटों से दूर होती यमुना का दर्द सबसे अधिक वृद्ध व नियमित स्नान व पूजा करने वाले श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है। शहर के कुछ श्रद्धालु ऐसे हैं जो नियमित रूप से यमुना स्नान व पूजा करके ही वह ठा. बांकेबिहारी मंदिर, ठा. राधादामोदर मंदिर, निधिवन राज मंदिर आदि में आरती दर्शन कर ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं। घाटों से यमुना की दूरी और सूरज की गर्मी ने इन श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा दी है। केशीघाट से लेकर जगन्नाथ घाट तक तो अतिक्रमण दिखाई देता, किंतु बिहार घाट, जुगल घाट, श्रृंगार घाट इलाके में एक तो यमुना प्राचीन घाटों से दूर चली गयी, इसके साथ जहां जगह मिली सड़क और कॉलोनियां बस जाने से श्रद्धालुओं का आवागमन अवरुद्ध हो गया। बनखंडी निवासी रसिक बिहारी शास्त्री का कहना है कि गर्मी के मौसम में प्रात: जब वह यमुना में स्नान को जाते हैं, दूरी होने के कारण जब तक वह सड़क पर पहुंचते हैं, पसीने में तरबतर हो जाते हैं। जिससे यमुना स्नान का कोई भी लाभ दिखाई नहीं देता। गोपीनाथ बाजार निवासी बांकेबिहारी शर्मा का कहना है कि केशीघाट पर तो हालांकि यमुना सीढि़यों से लगी है, किंतु पानी कम होने से आचमन लेना भी मुश्किल होता है। केशीघाट पर यमुना पूजन को आए पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी पंकज राय ने बताया कि घाट पर बैठकर यमुना पूजन तो कर लेते हैं, किंतु यमुना की दूरी व प्रदूषित पानी देखकर स्नान करने की कामना मन में ही रह जाती है। कोसों दूर पवित्र यमुना की पूजा व स्नान कर पुण्य लाभ कमाने आने की इच्छा भी श्रद्धालुओं के मन में ही रह जाती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.