Move to Jagran APP

आज मंगल ग्रह पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरेगा

मंगल ग्रह शनिवार को पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरेगा। इसके चलते 4 जुलाई को थोड़ी देर के लिए वह बड़े आकार में दिखाई देगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 12:03 PM (IST)

उज्जैन। मंगल ग्रह शनिवार को पृथ्वी के नजदीक से होकर गुजरेगा। इसके चलते 4 जुलाई को थोड़ी देर के लिए वह बड़े आकार में दिखाई देगा। पृथ्वी के नजदीक होने से उसकी चमक बढ़ जाएगी। इससे ऐसा प्रतीत होगा मानो आकाश में दो चंद्रमा दिखाई दे रहे हो। सौर मंडल की जानकारी रखने वालों का मानना है कि मंगल चांद जैसा तो नहीं, लेकिन बड़े आकार में नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

loksabha election banner

मंगल ग्रह पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान वह जब पृथ्वी के नजदीक से गुजरता तो चमक से बड़ा दिखाई पड़ता है। वियुति (आपजिशन) के समय मंगल का पूर्ण प्रकाशित भाग पृथ्वी की ओर होगा। इनके बीच दूरी न्यूनतम होने से चमक बढ़ जाएगी, इसलिए यह चांद जैसा दिखाई देता है।

आपजिशन से बढ़ती है चमक

वियुति (आपजिशन) के समय ग्रह का पूर्ण प्रकाशित भाग पूरी तरह से पृथ्वी की ओर उन्मुख रहता है। उस समय पृथ्वी और मंगल ग्रह की दूरी न्यूनतम होती है। ग्रह के नजदीक होने के कारण उसकी चमक बढ़ जाती है। चमक बढ़ने से वह चंद्रमा जैसा दिखाई पड़ने लगता है, यह स्थिति 26 माह बाद होती है।

मंगल और पृथ्वी की मौसमी परिक्रमा लगभग समान है। वियुति (आपजिशन) के समय मंगल ग्रह का पूर्ण प्रकाशित भाग पृथ्वी ओर होता है। पृथ्वी और ग्रह की दूरी न्यूनतम होने से चमक बढ़ने के कारण लोग दो चांद दिखने की बात कर रहे हैं। - प्रो.आरपी मिश्रा, खगोलविद

पृथ्वी से जब भी कोई ग्रह या तारा नजदीक से गुजरता है, तो वह बहुत ही चमकीला दिखता है। दो चांद दिखना संभव नहीं है। - डॉ. आरपी गुप्ता, अधीक्षक, जीवाजी वेधशाला

यह है वर्तमान स्थिति

वर्तमान में मंगल अपनी धुरी पर 24 घंटे 37 मिनट में एक चक्कर लगाता है। मंगल इस समय कर्क राशि में छह डिग्री 31 मिनट पर है। सूर्य भी कर्क राशि में 11 डिग्री 59 मिनट है। मंगल और सूर्य के बीच मात्र साढ़े पांच डिग्री का अंतर है, दोनों एक ही राशि में चल रहे हैं। बुध सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है, इसलिए उसकी हरकत की जानकारी नहीं होती। मंगल पृथ्वी का पड़ोसी ग्रह है, इसलिए वह जब भी नजदीक होता है, तो उसकी हरकत पता चल जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.