त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला-2015 : कार पार्किंग में रखिए, घाट तक बस ले जाएगी
नासिक व त्र्यंबकेश्वर पवित्र कुंभ मेले में महंत-साधुओं के लिए साधुग्राम बनाया गया है। भक्तों के लिए शहर से 15 किमी दूर पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां आराम करने से लेकर ठहरने की व्यवस्था है। कार भी यहीं पार्क कर सकते हैं। घाट तक महाराष्ट्र सरकार की बसें लेकर
इंदौर। नासिक व त्र्यंबकेश्वर पवित्र कुंभ मेले में महंत-साधुओं के लिए साधुग्राम बनाया गया है। भक्तों के लिए शहर से 15 किमी दूर पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां आराम करने से लेकर ठहरने की व्यवस्था है। कार भी यहीं पार्क कर सकते हैं। घाट तक महाराष्ट्र सरकार की बसें लेकर जाएंगी। कोई परेशानी आती है तो पुलिस कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेब साइट भी उपलब्ध है। यह जानकारी नासिक पुलिस उपायुक्त (सिंहस्थ) ने दी।
उपायुक्त पंकज ढहाने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि मप्र, गुजरात, बेंगलुरु, हैदराबाद से काफी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। लोगों की सुविधा के लिए पुलिस कई प्रदेशों के शहरों में जाकर सिंहस्थ की व्यवस्थाओं की जानकारी दे रही है। ढहाने के मुताबिक, सिंहस्थ-2015 की शुरुआत 14 जुलाई से हो चुकी है। 19 अगस्त को अखाड़ों का ध्वजारोहण है। 29 अगस्त व 13, 18 और 25 सितंबर को शाही स्नान है। इन दिनों में ज्यादा भीड़ रहती है। सिंहस्थ में करीब 3 लाख 50 हजार साधु पहुंच रहे हैं। आम आदमी को शाही स्नान से बचना चाहिए।