कैलाश मानसरोवर यात्रा में इस बार 18 जत्थे जाएंगे
प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम जारी हो गया है। यह यात्रा आठ जून से शुरू होगी। विदेश मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहला जत्था 12 जून को काठगोदाम(नैनीताल) पहुंचेगा।
नैनीताल। प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम जारी हो गया है। यह यात्रा आठ जून से शुरू होगी। विदेश मंत्रालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पहला जत्था 12 जून को काठगोदाम(नैनीताल) पहुंचेगा।
कैलाश मानसरोवर यात्रा में इस बार यात्रियों के18 जत्थे जाएंगे और प्रत्येक दल में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या 60 होगी। एक दल की यात्र अवधि 25 दिन होगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम को प्रति श्रद्धालु भारतीय क्षेत्र में 35 हजार जबकि चीनी क्षेत्र में 901 अमेरिकी डॉलर का खर्च वहन करना होगा। आठ जून से करीब सवा दो महीने तक चलने वाली इस यात्रा का अंतिम 18वां तीर्थयात्रियों का दल 15 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीरज गब्र्याल ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
निगम की ओर से सुगम व सफल यात्रा के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसकी तैयारी की जा चुकी है।