Move to Jagran APP

इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक है

धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है,

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 01:29 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:53 PM (IST)

धन प्राप्ति एवं स्वास्थ्य वृद्धि के लिए धनतेरस का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन से दीपावली उत्सव का आरंभ भी होता है। कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। यह त्योहार दीपावली आने की पूर्व सूचना देता है। इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

loksabha election banner

धन प्राप्ति एवं स्वास्थ्य वृद्धि के लिए धनतेरस का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन से दीपावली उत्सव का आरंभ भी होता है। इस शुभ दिन से आराधना शुरू कर आप धन, सम़द्धि एवं उत्तरोत्तर उन्नति होता है ।

'धनतेरस' सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन 'धनवंतरि' की पूजा की जाती है। 'धनवंतरि' चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है।

दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरूआत 'धनतेरस' से होती है। इस बार ये त्योहार 28 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन लोग घरों के लिए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं।

धन तेरस तिथि : 28 अक्तूबर 2016, शुक्रवार

धनतेरस पूजन मुर्हुत : सायं 05:35 बजे से 06:20 बजे तक

प्रदोष काल : सायं 05:35 से रात्रि 08:11 बजे तक

वृषभ काल : सायं 06:35 बजे से रात्रि 08:20 बजे तक

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ : सायं 04:15 से, 27 अक्तूबर 2016

त्रयोदशी तिथि समाप्त : सायं 06:20 बजे, 28 अक्तूबर 2016

चांदी खरीदना शुभ

धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.