गुरु स्वामी दयानंद को दी गई भू-समाधि
प्रधानमंत्री के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती को आज उनके आश्रम में भू समाधि दी गई। वेद व उपनिषद के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती ने 23 सितंबर को शारीर त्याग दिया था। आश्रम में बड़ी संख्या में संत महात्मा और अनुयायी ब्रह्मलीन संत के अंतिम दर्शनों को पहुंचे हैं।
ऋषिकेश (देहरादून)। प्रधानमंत्री के आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती को आज उनके आश्रम में भू समाधि दी गई।
वेद व उपनिषद के ज्ञाता स्वामी दयानंद सरस्वती ने 23 सितंबर को शारीर त्याग दिया था। आश्रम में बड़ी संख्या में संत महात्मा और अनुयायी ब्रह्मलीन संत के अंतिम दर्शनों को पहुंचे हैं। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही स्वामीजी को भु समाधि देने के लिए तैयारियां की गईं।
गीता पाठ और शांति पाठ का क्रम अनवरत जारी है। हिमाद्रि स्नान के बाद ब्रह्मलीन संत के पार्थिव शारीर को आश्रम के बहार अगन में दर्शन के लिए रखा गया है। कई राजनीतिक हस्तियां भी स्वामीजी के अंतिम दर्शनों के लिए यहां पहुच रही है। आश्रम में स्वामीजी को भू समाधि दी गई।