Move to Jagran APP

गणेशजी अपने आपमें संपूर्ण वास्तु हैं

कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत हो, तो हिंदू धर्म के अनुयायी भगवान श्रीगणेश की पूजा सर्वप्रथम करते हैं। भगवान श्रीगणेश बुद्धि के देवता हैं। जीवन के हर क्षेत्र में गणपति विराजमान हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2015 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2015 01:40 PM (IST)
गणेशजी अपने आपमें संपूर्ण वास्तु हैं

कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत हो, तो हिंदू धर्म के अनुयायी भगवान श्रीगणेश की पूजा सर्वप्रथम करते हैं। भगवान श्रीगणेश बुद्धि के देवता हैं। जीवन के हर क्षेत्र में गणपति विराजमान हैं।

loksabha election banner

शास्त्रों में कहा गया है कि गणपति सब देवताओं में अग्रणी हैं। गणेशजी अपने आपमें संपूर्ण वास्तु हैं। इसलिए गणेशजी को विघ्नविनाशक कहा जाता है।

उनके शरीर का हर हिस्सा किसी न किसी ग्रह के दोष को दूर करता है। हमारे पुराणों में कहा गया है कि हमें श्वेत गणपति की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में भौतिक सुख एवं समृद्धि का प्रवाह होता है। मूषक जासूसी से सूचनाएं एकत्र करने का प्रतीक है।

यह राहु के दोष को भी दूर करता है। भगवान गणेशजी के हाथी जैसे मुख की अलग ही मान्यता है। गणेश का गजमुख बुद्धि का अंकुश, नियंत्रण, अराजक तत्वों पर लगाम लगाने का प्रतीक माना जाता है।

ऐसे देवाधिदेव श्रीगणेश की हम सही मंत्रोच्चार द्वारा पूजा-अर्चना कर हमारे घर के वास्तु दोष को दूर करके सुखी, संपन्न जीवन पा सकते हैं।

कुछ वास्तु टिप्स इन्हें जरूर आजमाएं

  • घर में यदि पूजा के दो स्थान हैं, उस घर के मुखिया के पास एक से अधिक सम्पत्ति होती है और उस घर के बेटे की आमदनी के स्रोत भी दो होते हैं।
  • घर का ईशान कोण वाला भाग नैऋत्य कोण के भाग की तुलना में नीचा होना चाहिए। ईशान ऊंचा होने से गृहस्वामी को आर्थिक संकट आते रहते हैं।
  • भवन की उत्तर, पूर्व दिशा एवं ईशान कोण में भूमिगत पानी की टंकी, कुआं या बोर होना बहुत शुभ होता है, इससे आर्थिक संपन्नता आती है। उपरोक्त दिशाओं के अलावा अन्य किसी भी दिशा में या कोण में होना अशुभ होकर आर्थिक कष्ट का कारण बनता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.