भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण छह को
सारनाथ के खजुरी में शिबली वियतनामी बौद्ध मंदिर की ओर से धम्म देशना मुद्रा में गढ़ी गई भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 6 दिसंबर को होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक के आने की संभावना जताई जा रही है।
वाराणसी। सारनाथ के खजुरी में शिबली वियतनामी बौद्ध मंदिर की ओर से धम्म देशना मुद्रा में गढ़ी गई भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 6 दिसंबर को होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक के आने की संभावना जताई जा रही है।
भगवान बुद्ध की प्रतिमा के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। योजना के तहत तैयारी 30 नवंबर तक पूरी कर लेनी है। इस प्रतिमा का निर्माण विगत 10 दिसंबर 2010 को शुरू हुआ था। मंदिर के संस्थापक भिक्षु डा. डांग ने बताया कि प्रतिमा के निर्माण में भारतीय व वियतनामी शैली अपनाई गई है। यह दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि मीरजापुर चुनार से लाए गए 14 हजार घनफुट पत्थर को मूर्तिकार देव नारायण प्रजापति व उनके सहयोगियों ने चार वर्षो में तराश कर प्रतिमा तैयार की। वियतनाम के धर्मगुरुओं के मंत्रोच्चार के साथ अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा। लगभग पांच सौ बौद्ध अनुयायियों के भाग लेने की उम्मीद है।