यम फांस से मुक्ति को भाई-बहन ने लगाई डुबकी
भाई की लंबी उम्र और यम फांस से मुक्ति की कामना के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर से आई तीन बहनों ने भाई की कमी को भगवान के साथ से पूरा किया। उन्होंने लड्डू गोपाल की मूर्ति हाथ में लेकर यमुना में डुबकी लगाई और बाद में तिलक कर दुलारा भी। छपरा, बिहार के
मथुरा, जागरण संवाददाता। भाई की लंबी उम्र और यम फांस से मुक्ति की कामना के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। छत्तीसगढ़ के रायपुर से आई तीन बहनों ने भाई की कमी को भगवान के साथ से पूरा किया। उन्होंने लड्डू गोपाल की मूर्ति हाथ में लेकर यमुना में डुबकी लगाई और बाद में तिलक कर दुलारा भी।
छपरा, बिहार के वृद्ध भाई को उनकी बहन ने छलनी सिर पर रखकर स्नान कराया और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। रेवाड़ी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने विश्राम घाट पर ही एक धर्म बहन बनाई और स्नान के बाद उससे तिलक करा स्नेह पाया।
मथुरा के विश्राम घाट पर शनिवार सुबह चार बजे से शुरू हुए लक्खी स्नान में एक पवित्र डुबकी के लिए लोगों ने कालिंदी के काले पानी और बदबू पर भी ध्यान नहीं दिया। आस्था की हिलोर ने यमुना के रुके पानी में लहर पैदा कर दी और शाम होने तक यहां लोग डुबकी लगाते रहे।