तिल, भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं को भी इंगित करता है
यदि चेहरे पर तिल हो, तो सुंदरता में निखार लाता है। लेकिन यह तिल सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसका शरीर के अलग-अलग भागों में होना कई तरह के संकेत देता है।
यदि चेहरे पर तिल हो, तो सुंदरता में निखार लाता है। लेकिन यह तिल सिर्फ सुंदरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसका शरीर के अलग-अलग भागों में होना कई तरह के संकेत देता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति के पैरों पर तिल है, तो वह आजीवन भटकाव के स्थिति से गुजरता है। वह एक स्थान पर स्थिर होकर नहीं रह पाता। तिल, भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं को भी इंगित करता है।
ठीक इसी तरह...
1. कान पर तिल होना अल्पायु होता है।
2. दोनों के भौंहों के बीच में तिल होने पर व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है।
3. यदि किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल हो तो उसका मन हमेशा वासना विषयक बातों में खोया रहता है।
4. यदि किसी व्यक्ति की नाक पर बाएं हाथ की ओर तिल हो तो वह कलात्मक तरीके से कार्य करने वाला होता है।
5. पलकों पर तिल होना यानी जातक अधिक संवेदनशील होता है। वैसे दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।
6. यदि किसी व्यक्ति की बाईं आंख के ठीक नीचे तिल हो तो वह कामुक स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन साथी को इस स्वभाव का असर दिखाई देता है।
7. ऐसे जातक जिनकी दाईं आंख के नीचे और नाक के पास तिल होता है, वे स्वभाव से रहस्यमयी स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।