मलमास मेले में थिएटर व सर्कस पर प्रतिबंध के खिलाफ राजगीर बंद
राजगीर में लगने वाले मलमास मेले में सर्कस व थियेटर पर गलाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर आज राजगीर बंद किया गया है। मेला बचाव समिति के बैनर तले लोगों ने सड़क मार्ग और रेल चक्का जाम कर दिया है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप
नालंदा। राजगीर में लगने वाले मलमास मेले में सर्कस व थियेटर पर गलाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर आज राजगीर बंद किया गया है। मेला बचाव समिति के बैनर तले लोगों ने सड़क मार्ग और रेल चक्का जाम कर दिया है। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है।
हर तीन साल पर लगने वाला 'मलमास मेला' 17 जून से शुरू होगा। इस साल इसमें जिला प्रशासन ने थियेटर एवं सर्कस लगाने से मना कर दिया है। लोगों के अनुसार थियेटर व सर्कस यहां की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार हैं। इनसे किसी तरह की अव्यवस्था भी नहीं फैलती।
प्रदर्शनकारियों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस, राजगीर हावड़ा एक्सप्रेस व डीएमयू सहित आठ ट्रेनों को रोककर रखा है। सड़क मार्ग भी पूरी तरह बंद है। इस कारण यात्री परेशान हैं।