ऐसे आपकी जिंदगी में खुशहाली व परिवार को सुख की अनुभूति मिलती
हिंदू पुराणों में ऐसे 5 कार्य बताए गए हैं जो आपकी जिंदगी में खुशहाली लाते हैं। इन्हें हर मनुष्य को करना चाहिए। इन कामों को करने से न केवल आप बल्कि आपका पूरा परिवार सुख की अनुभूति प्राप्त करता है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2015 04:29 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2015 04:44 PM (IST)
हिंदू पुराणों में ऐसे 5 कार्य बताए गए हैं जो आपकी जिंदगी में खुशहाली लाते हैं। इन्हें हर मनुष्य को करना चाहिए। इन कामों को करने से न केवल आप बल्कि आपका पूरा परिवार सुख की अनुभूति प्राप्त करता है।
- कुलदेवता की पूजा और पितरों का श्राद्ध: जो लोग पितृ और कुल देवता का पूजन करते हैं उनसे ये दोनों ही संतुष्ट रहते हैं। उस व्यक्ति की सात पीढिय़ां खुशहाल रहती है।
- इन पांच लोगों को खाना जरूर खिलाएं: खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए जरूर बनाएं। मछली को आटा खिलाएं। श्वान को रोटी दें। पक्षियों को दाना डालें और चीटिंयों को चीनी व आटा खिलाएं। जब भी मौका मिले इन 5 में से 1 को जरूर भोजन करवाएं।
- पवित्र विवाह : विवाह संस्कार को शास्त्रों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। यह 16 संस्कारों में से पुरुषार्थ प्राप्ति का सबसे अहम संस्कार हैं। व्यवहारिक अर्थ में गुण, विचारों व संस्कारों में बराबरी वाले, सम्माननीय या प्रतिष्ठित परिवार में परंपराओं के अनुरूप विवाह संबंध दो कुटुंब को सुख देता है।
- इंद्रियों पर नियंत्रण: कर्मेंन्द्रियों और ज्ञानेन्द्रियों पर संयम रखना। जिसका मतलब है परिवार के सदस्य शौक-मौज में इतना न डूब जाए कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को भूलने से परिवार दु:ख और कष्टों से घिर जाए।
- सदाचार : अच्छा विचार और व्यवहार संदेश है कि परिवार के सदस्य संस्कार और जीवन मूल्यों से जुड़े रहें। अपने बड़ों का सम्मान करें। रोज सुबह उनका आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करे ताकि सभी का स्वभाव, चरित्र और व्यक्तित्व श्रेष्ठ बने। स्त्रियों का सम्मान करें और परस्त्री पर बुरी निगाह न रखें। ऐसा करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें