वास्तु में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है
ज्योतिष के अनुसार पेड़-पौधों से भी पैसों से जुड़ी आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है लेकिन ऐसा तभी होगा जब आप राशि अनुसार इनसे जुड़े उपाय करें।
भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके सान्निध्य और रोपण से शुभफल मिलता है। वास्तु में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है। सभी लोगों को घरों में पेड़ लगाने के बारे में शुभाशुभ जानना आवश्यक होता है।
अष्टदिग्पाल वृक्ष : प्रत्येक दिशा में एक प्रतिनिधि वृक्ष दिग्पाल के रूप में दिशाओं की रक्षा करता है। आठ दिशाओं के प्रतिनिधि वृक्ष भवन तथा भूमि पर लगाने से मंगलकारी होते हैं। इसके तहत उत्तर में जामुन, उत्तर पूर्व में हवन, उत्तर पश्चिम में सादड़, पश्चिम में कदम्ब, दक्षिण पश्चिम में चंदन, दक्षिण में आँवला पूर्व में बाँस तथा दक्षिण पूर्व में गूलर अष्टदिग्पाल वृक्ष पाए जाते हैं।
किस राशि में कौन- सा पौधा शुभ रहेगा आइए जाने:- मेष- लाल चंदन मिथुन- कटहल सिंह- पाडल कर्क- पलास तुला- मौलसिरी कन्या- आम धनु- पीपल वृश्चिक- खैर कुंभ- कैगर खैर मकर- शीशम वृष- सप्तपर्णी
कौन सा पेड़ आपको देगा पैसा
ज्योतिष के अनुसार पेड़-पौधों से भी पैसों से जुड़ी आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है लेकिन ऐसा तभी होगा जब आप राशि अनुसार इनसे जुड़े उपाय करें। पैसों से जुड़ी परेशानियों के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष में बारह राशियों के स्वामी ग्रह बताए गए हैं। इन ग्रहों का पेड़ पौधे और वनस्पतियों पर प्रभाव बताया गया है। हर ग्रह का किसी न किसी पेड़ पौधे पर विशेष प्रभाव होता है।
किस राशि के लोग क्या उपाय करें?
मेष- मेष राशि वाले मंगलवार को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन की पूजा करें और अपने वॉलेट में छोटा लाल चंदन का टुकड़ा रखें।
वृष- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी के अनुसार गुलर के पेड़ की जड़ शुक्रवार के दिन घर लाना चाहिए। और सफेद कपड़े में बांध कर पैसे रखने के स्थान पर रखें। आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं आएगी।
मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध होता है। इसलिए पैसों से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए इस राशि वालों को अपामार्ग के पौधे का पत्ता हमेशा अपने वॉलेट में रखना चाहिए।
कर्क- कर्क राशि वाले लोग अगर पैसा चाहते हैं तो पलाश के फूलों की पूजा कर के उन्हे अपनी तिजोरी में या अपने पर्स में रखें। इससे कर्क राशि वालों को कभी आर्थिक तंगी का सामना नही करना पड़ेगा।
सिंह- आंकड़े के पेड़ की लकड़ी आपको पैसों से संबंधित फायदा दिला सकती है। रविवार को आकड़े के पेड़ की पूजा करें और उसकी लकड़ी पैसों के साथ घर में रखें तो घर में बरकत होती है।
कन्या- इस राशि वालों का भी राशि स्वामी बुध है इसलिए इस राशि वालों को भी अपामार्ग की पूजा करनी चाहिए और घर में पैसों के साथ इसकी लकड़ी रखना चाहिए।
तुला- सफेद पलाश का पौधा इस राशि वालों को पैसे सें संबंधित लाभ देने वाला है। सफेद पलाश का फूल सफेद कपड़े में रख कर पैसों के साथ रखें तो आपका पैसा जरूर दुगना होने लगेगा।
वृश्चिक- इस राशि के लोग मंगल देव के लिए मंगलवार को खैर के पेड़ की जड़ लेकर आएं और उसकी पूजा करके धन स्थान पर रखना चाहिए।
धनु- धनु राशि वालों के लिए पिपल ही धन देने वाला पेड़ होता है। इसलिए गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और पीपल की लकड़ी पैसों के स्थान पर रखें तो हमेशा धन बढ़ता रहेगा।
मकर- मकर राशि वालों को शनि देव की कृपा से ही धन लाभ होता है। इसलिए इस राशि के लोग शनिवार को शमि के पौधे की पूजा करें और उसकी जड़ को अपने वॉलेट में रखें।
कुंभ- कुंभ राशि का भी राशि स्वामी शनि है इसलिए इस राशि वालों को अपने वॉलेट में काले कपड़े में शमि पौधे की लकड़ी अपने साथ रखना चाहिए।
मीन- इस राशि के लोग पीले चंदन की लकड़ी अपने पैसे रखने के स्थान पर रखें तो पैसो का लाभ हमेशा मिलता रहेगा।