डोले में सवार होकर भक्तों का हाल जानने निकले सिद्घनाथ महादेव
भगवान श्री सिद्घनाथ महादेव परंपरागत रूप से शहरवासियों का हाल जानने निकले। यह तीसरा वर्ष है जब शिवडोला अपने नए मार्ग से निकाला जा रहा है।
खरगोन। भगवान श्री सिद्घनाथ महादेव परंपरागत रूप से शहरवासियों का हाल जानने निकले। यह तीसरा वर्ष है जब शिवडोला अपने नए मार्ग से निकाला जा रहा है।
मंदिर में अभिषेक-पूजन के बाद श्री सिद्धनाथ महादेव भावसार धर्मशाला प्रांगण पहुंचकर मुख्य झांकी में विराजित किए गए।
नगाड़े, झांझ-मंजिरा, ढोल-ताशे व जयकारों के साथ ही विद्वत परिषद व सर्व ब्राह्मण समाज के 25 विद्वान पंडित के स्वस्तिवाचन के बाद भगवान नगर भ्रमण के लिए आगे बढ़े।
आज तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। गौर ट्रेवल्स द्वारा जैतापुर व बिस्टान नाका से निशुल्क बसें चलाई जा रही हैं। आरती व महाप्रसादी के साथ समापन होगा।
मुख्य झांकी से 6 क्विंटल शकर, 40 किलो भांग, काजू, घी आदि पदार्थ से निर्मित महप्रसादी के साथ ही संगठनों द्वारा सेवा मंच लगाए गए हैं।