मंसा देवी के खातों पर फंसा पेंच
मंसा देवी में हुए निर्माणों पर प्रशासन फंस गया है। मंसा देवी मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था प्रशासन के पास है। प्रशासन की कमेटी ने यहां 1.70 करोड़ रुपये खर्च करने की रिपोर्ट दी। इसमें 1.56 करोड़ केवल निर्माण से संबंधित है। जबकि मंदिर प्रबंधन व राजाजी पार्क ने निर्माण से इन्कार किया है। मामले में विरोधाभाषी तथ्य सामने आने
हरिद्वार। मंसा देवी में हुए निर्माणों पर प्रशासन फंस गया है। मंसा देवी मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था प्रशासन के पास है। प्रशासन की कमेटी ने यहां 1.70 करोड़ रुपये खर्च करने की रिपोर्ट दी। इसमें 1.56 करोड़ केवल निर्माण से संबंधित है। जबकि मंदिर प्रबंधन व राजाजी पार्क ने निर्माण से इन्कार किया है। मामले में विरोधाभाषी तथ्य सामने आने की जांच एडीएम करेंगे।
बुधवार को सीसीआर टावर में हुई समीक्षा बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जो तथ्य पेश किए उससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आरटीआइ के तहत दी गई सूचना प्रशासन को दिखाई गई। प्रशासन की एक टीम ने छह अप्रैल को 2013 को मंसा देवी मंदिर समिति के खातों की जांच की। इसमें खाते में 1.70 करोड़ रुपये खर्च होने की रिपोर्ट दी गई। इसमें से 1.56 करोड़ रुपये निर्माण कार्य पर खर्च बताए गए। वहीं राजाजी पार्क से मिले आरटीआइ के जवाब में कोई निर्माण न होने की बात कही गई। जबकि मंदिर प्रबंधन की ओर से कहा कि उन्होंने केवल 27 लाख रुपये मरम्मत पर खर्च किए, कोई नया निर्माण कार्य नहीं किया गया। 1खातों की देखरेख का जिम्मा प्रशासन का है। इसलिए इस मामले में विरोधाभाषी रिपोर्ट आने से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में तथ्य सामने आने के बाद डीएम डॉ. निधि पांडेय ने एडीएम (वित्त व राजस्व) आलोक पांडेय को मामले की जांच सौंपी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर