मां वैष्णो देवी दरबार में हेलीकाप्टर सेवा सुचारू
मौसम में सुधार के साथ ही मां वैष्णो देवी दरबार में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई। वहीं, नए मार्ग पर बैट्री कार सेवा भी जारी है। श्रद्धालु प्राचीन गुफा से भी मां के दर्शन कर रहे हैं। पहली बार सितंबर में प्राचीन गुफा से होकर श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ के चलते मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए कम संख्य
कटड़ा। मौसम में सुधार के साथ ही मां वैष्णो देवी दरबार में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई। वहीं, नए मार्ग पर बैट्री कार सेवा भी जारी है। श्रद्धालु प्राचीन गुफा से भी मां के दर्शन कर रहे हैं। पहली बार सितंबर में प्राचीन गुफा से होकर श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे हैं।
राज्य में आई बाढ़ के चलते मां वैष्णो देवी यात्रा के लिए कम संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सितंबर में पच्चीस से तीस हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रोजाना आते थे। वर्तमान में यह आंकड़ा मात्र पांच से छह हजार पहुंच गया है। इसके कारण वैष्णो देवी भवन सहित आधार शिविर कटड़ा सूना-सूना नजर आ रहा है। वहीं, नवरात्र महोत्सव के सदस्यों का कहना था कि वर्तमान में महोत्सव अवश्य होना चाहिए। इससे परंपरा बनी रहेगी।