केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू, बदरीनाथ हाईवे एक जगह बाधित
गुरुवार का मौसम साफ होने पर पिछले पांच दिनों से स्थगित केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू हो गई। साथ ही हवाई सेवा सुचारु रूप से चल रही है। बदरीनाथ यात्रा पर मौसम का खलल अभी बना हुआ है। बदरीनाथ राजमार्ग एक स्थान पर मलबा आने से बाधित है। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री
देहरादून। गुरुवार का मौसम साफ होने पर पिछले पांच दिनों से स्थगित केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू हो गई। साथ ही हवाई सेवा सुचारु रूप से चल रही है। बदरीनाथ यात्रा पर मौसम का खलल अभी बना हुआ है। बदरीनाथ राजमार्ग एक स्थान पर मलबा आने से बाधित है। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड यात्रा सुचारु रूप से चल रही है।
तीन सौ तीर्थयात्री केदारनाथ रवाना
गुरुवार सुबह मौसम साफ होने के बाद सोनप्रयाग से 100 और गौरीकुंड से 200 तीर्थयात्री पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए। सुबह साढ़े आठ बजे दो हेलीकॉप्टरों ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। सुबह करीब 11 बजे तक हवाई मार्ग से 65 यात्री केदारनाथ पहुंचे।
बदरीनाथ हाईवे एक जगह बाधित
गुरुवार को जोशीमठ और बदरीनाथ में धूप खिली हुई है। बदरीनाथ हाईवे बेनाकुली में मलबा आने से अभी भी बंद है। मार्ग को खोलने के लिए बीआरओ के जवान जुटे हुए हैं।
गंगोत्री हाईवे हुआ सुचारु
गुरुवार सुबह गंगोत्री हाईवे पर हर्सिल के पास मलबा आने से गंगोत्री यात्रा बाधित हो गया था। बीआरओ के जवानों ने दोपहर को मार्ग काे खोल दिया है। इससे गंगोत्री यात्रा मार्ग सुचारु हो गया है। वहीं, यमुनोत्री यात्रा भी जारी है
हेमकुंड रवाना हुए 50 यात्री
गुरुवार सुबह करीब 50 यात्री गोविंदघाट से हेमकुंड के लिए रवाना हुए, जबकि दो सौ से अधिक यात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन गोविंदघाट लौटे।